मिया खलीफा

मिया खलीफा कर रहीं है शादी की तैयारी, जाने कैसे बनीं एडल्ट स्टार?

2838 0

नई दिल्ली। पोर्न स्टार मिया खलीफा इसी साल मार्च में अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ड सेंडबर्ग से सगाई की थी। इस बात की जानकारी मिया ने खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके फैंस को दी। अब मिया की शादी को लेकर खबर सामने आ रही है।

मिया खलीफा ने ट्वीट कर अपनी शादी की बात कन्फर्म की है। रॉबर्ट और मैंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक फैसला लिया है। हमने डिसाइड किया है कि आने वाली गर्मियों में हम शादी कर लेंगे। हमारी शादी में केवल 6 महीने का समय शेष है। यह मजेदार होने वाला है। पहले हम 2021 में शादी करने वाले थे।

पोर्न स्टार मिया खलीफा की ये दूसरी शादी होगी। इससे पहले वो 2011 में अपने हाई स्कूल फ्रेंड से शादी कर चुकी थीं। यह रिश्ता करीब 5 साल बाद तलाक पर खत्म हो गया। बता दें पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा नई नई ग्रेजुएट हुईं थीं और नौकरी ढूंढ़ रही थीं।

इंटरव्यू में मिया ने बताया कि ऐसा नहीं था। उन्होंने बताया कि किसी ने मुझसे पूछा कि क्या आप पोर्न बिजनेस में आना चाहती हैं ?’ बल्कि मुझसे कहा कि आप सुंदर हैं, क्या आप मॉडलिंग करना चाहेंगी, आपका शरीर सुंदर है। आप न्यूड मॉडलिंग में अच्छी लगेंगी। इसके बाद जब मैं स्टूडियो में गई तो वह बहुत सुंदर था, स्टूडियो फ्लोरिडा में था। जब मैं पहली बार वहां गई तो मैंने पोर्न फिल्म नहीं की थी बल्कि दूसरी बारी में की थी।

मिया ने बताया कि कुछ वक्त ही एडल्ट इंडस्ट्री में काम किया। कम समय में ही मिया दुनिया की पसंदीदा एडल्ट स्टार बन गई थीं, लेकिन मिया के इस फैसले पर उनके घर वालों ने उनका साथ नहीं दिया। मिया खलीफा बताती हैं कि जब मेरे परिवार को मेरे इस पहलू के बारे में पता लगा। तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया।

मिया ने यह भी बताया कि एक वीडियो के बाद मुझे जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं। हालांकि मिया खलीफा ने फिलहाल एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ दी है, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद वे आज भी खुलकर जिंदगी नहीं जी पा रही हैं।

मिया ने एक चैनल को बताया कि इंडस्ट्री छोड़ने के तीन साल बाद भी उनकी कोई पर्सनल लाइफ नहीं बची है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं पब्लिक में जाती हूं तो पोस्ट-ट्रॉमैटिक र्स्टेस होता है क्योंकि जब भी लोगों की नजरें मुझपर पड़ती हैं। तो मुझे लगता है कि लोग मेरे कपड़ों के अंदर तक देख सकते हैं।

Related Post

फिल्म ‘आश्रम’

वेबसीरीज फिल्म ‘आश्रम’ धर्म गुरूओं पर आधारित होगी : प्रकाश झा

Posted by - August 6, 2020 0
मुंबई। संवेदनशील और सामाजिक मुद्दों पर बॉलीवुड में फिल्म बनाने के लिये मशहूर प्रकाश झा की आने वाली वेबसीरीज फिल्म…
Lata Mangeshkar

सरकार द्वारा पेड़ों को काटे जाने के फैसले पर लता मंगेशकर का कड़ा विरोध

Posted by - September 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क।  लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर ने सरकार द्वारा पेड़ों को काटे जाने के फैसले पर कड़ा विरोध किया है।…
मिस यूनिवर्स 2019

मिस यूनिवर्स 2019: रैंप पर फिसलीं मिस फ्रांस, बोलीं- गिरकर उठना ही जीवन में अहम

Posted by - December 10, 2019 0
अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा में आयोजित मिस यूनिवर्स 2019 प्रतियोगिता के दौरान बिकनी राउंड में फ्रांस का प्रतिनिधित्व कर रही…
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

Filmfare Awards: देखें कौन से एक्टर ने नामांकन में मारी बाजी और किस फिल्म को मिला सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

Posted by - February 3, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हर साल की तरह इस बार भी यानि साल 2020 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आयोजित किया जाएगा। जोकि अब…