मिजोरम पुलिस ने असम सीएम के खिलाफ दर्ज किया केस, जोरमथंगा बोले- भाई जैसे हैं हिमंत

697 0

असम-मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है, मिजोरम पुलिस ने असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक जॉन एन ने बताया कि सीएम समेत कई लोगों पर हत्या का प्रयास एवं आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ असम पुलिस ने मिजोरम सरकार के छह अधिकारियों को धोलाई पुलिस थाने में पेश होने के लिए समन किया है।

मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने हिमंत बिस्व सरमा को अपना भाई बताया, कहा- हम लोग साथ बैठकर इस मामले को सुलझा लेंगे। मिजोरम की तरफ से फायरिंग पर उन्होंने कहा- असम के 200 पुलिसकर्मी सीमापार आकर पुलिस की पोस्ट पर कब्जा न करते तो ये हमला नहीं होता।

स्मृति ईरानी के बेटे ने किया घर का भूमि पूजन, लोग बोले- अमेठी में बस यही विकास होना था सो हो गया

वहीं मिजोरम ने असम पर आरोप लगाया कि सीमा विवाद की शुरुआत असम से हुई है। असम की ओर से पहली फायरिंग की गई , जिसके बाद मिजोरम पुलिस ने जवाब दिया। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री  जोरमथंगा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उनके भाई की तरह हैं और वे इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे। बता दें कि 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Related Post

AK Sharma

रामोत्सव 2024: अयोध्या में ऊर्जा मंत्री और यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने विद्युत व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या । योगी सरकार (Yogi Government) 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के अवसर पर उच्च कोटि…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में लिया हिस्सा

Posted by - June 24, 2025 0
वाराणसी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता…
AK Sharma

रूफटॉप सोलर लगाने वालों के लिए राहत, अब नेट बिलिंग से रख सकेंगे ऊर्जा खपत का ध्यान

Posted by - January 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने राज्य में रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) लगाने…