Heavy rain

मौसम विभाग की चेतावनी, कई राज्यों में भारी बारिश होगी जारी

439 0

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने इस को लेकर महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश (Heavy rain) की चेतावनी जारी की है। जिन राज्यों में बारिश को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है, उनमे मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में कई इलाकों में बारिश जारी और इससे जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में सड़क और पुल क्षतिग्रस्त हो गए है, साथ ही जनजीवन और आवागमन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुंबई में रुक रुकर बारिश जारी है। महाराष्ट्र के मुंबई समेत अन्य शहरों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई में आज शाम 7:15 बजे 3.6 मीटर का हाइटाइड है। समंदर में 11 फ़ीट ऊंची लहरें उठेंगी वहां पर कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए पुलिस की कई टीमें भी तैनात की गई हैं। बीएमसी ने यह निर्णय मुंबईकरों की सुरक्षा के लिए लिया है।

विकेटकीपर की स्टम्पिंग का बदला विकेटकीपर ने लिया

आईएमडी ने बताया, राजधानी दिल्ली में आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम संभाग सहित छिन्दवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, देवास और मंदसौर ज़िलों में अगले चौबीस घंटे में तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन हुए Covid-19 संक्रमित

Related Post

cm dhami

सूर्य उपासना के पर्व उत्तरायणी पर सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाएं लांच की जाएंगी

Posted by - December 15, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में उत्तरायणी मेले, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म…
CM Dhami

सीएम धामी ने स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

Posted by - July 29, 2022 0
देहरादून। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत अब राजधानी में इलेक्ट्रानिक बसों का परिचालन प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार…