Dharmesh

24 साल की उम्र में एमसी टॉड फोड का निधन, जोया अख्तर बेहद दुखी

706 0

मुंबई: एमसी टॉड फोड (MC Tod Fod) के नाम से मशहूर ‘Gully Boy’ के रैपर धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की वजह कार एक्सीडेंट बताई जा रही है। उनके निधन से फिल्म निर्माता जोया अख्तर (Zoya Akhtar) बेहद दुखी है। जोया ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर धर्मेश की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “आप बहुत जल्दी चले गए। मैं केवल आभारी रह सकती हूं कि हमारे रास्ते पार हो गए। शांति में आराम करो बंटाई।”

रैपर धर्मेश परमार को एमसी टॉड फोड के नाम से जाना जाता है, 24 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की वजह कार एक्सीडेंट बताई जा रही है। उन्होंने जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गली बॉय’ के गीत ‘इंडिया 91’ को अपनी आवाज दी थी, जिसमें रणवीर सिंह ने इसी नाम की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें : बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर एमसी टॉड फोड के जाने पर संवेदना व्यक्त की। उनके निधन की खबर लगने पर रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा वह एक सिंगिंग बैंड का भी हिस्सा थे, जिसका नाम स्वदेशी है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के रूप में प्रमोद सावंत इस दिन लेंगे शपथ

Related Post

'थॉर'

कोरोना वायरस के चलते हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज ‘थॉर’ का विश्व टूर कैंसिल

Posted by - March 11, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस कोरोनावायरस का असर अब धीरे-धीरे विश्व के सभी प्रतिक्रियाओं पर…
नेशनल ज्योग्राफिक चैनल

कोविड-19 : नेशनल ज्योग्राफिक चैनल विशेष शो ‘वन वर्ल्ड : टुगेदर ऐट होम’ रविवार को

Posted by - April 18, 2020 0
नई दिल्ली। नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए अथक काम में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के साहसपू्र्ण…
सारा अली खान की तस्वीर वायरल

सारा अली खान की भाई इब्राहिम के साथ तस्वीर वायरल, फोटो कैप्शन पर चर्चा तेज

Posted by - April 26, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया अक्सर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर…