बैड बॉयज फॉर लाइफ

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ की इसी माह रिलीज होगी ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’

877 0

मुंबई। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ और मार्टिन लारेंस की मशहूर फिल्म श्रृंखला ‘बैड बॉयज’ की बहुप्रतीक्षित तीसरी फिल्म ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ भारत में 31 जनवरी को रिलीज होगी। सोनी पिक्चर इंटरटेनमेंट ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

https://www.facebook.com/92304305160/videos/858214701316193/

तीसरे हिस्से में स्मिथ और लारेंस लोगों की पसंदीदा जासूस जोड़ी माइक लॉरी और मार्कस बर्नेट के किरदार में लोगों के सामने आएंगे। इस फिल्म की कहानी माइक लॉरी और मार्कस बर्नेट के इर्द गिर्द घूमती है जब वे किसी पुराने केस से जुड़े लोगों की हत्या के सिलसिले में एक बार फिर मिलते हैं।

https://www.facebook.com/92304305160/videos/619393995530334/

इस श्रृंखला की पहली फिल्म ‘बैड बॉयज’ (1995) और दूसरी फिल्म ‘बैड बॉयज II’ (2003) है। आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह द्वारा निर्देशित, ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ में वैनेसा हजेन्स, अलेक्जेंडर लुडविग, चार्ल्स मेल्टन, पाओला न्यूनेज, केट डेल कैस्टिलो, निकी जैम और जो पैंटोलियानो भी नजर आएंगे।

https://www.facebook.com/92304305160/videos/2876519295702869/

भारत में विल स्‍मिथ को उन‌की फिल्में ‘मेन इन ब्लैक, द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस, सुसाइड स्क्वॉड’ के लिए जाना जाता है। भारत में उनकी पॉपुलॉरिटी का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि करण जौहर के विशेष मांग पर पर उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ ईयर’ में भी गेस्ट भूमिका अदा की थी, जबकि भारतीय सड़कों पर ऑटो रिक्‍शा चलाना हो या ताजमहज देखते हुई तस्वीरें। उनकी हर अदा भातरीय दर्शकों को पसंद आती है।

Related Post

NIFM फरीदाबाद

NIFM फरीदाबाद का अब नया नाम होगा अरुण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (NIFM), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान…
एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स सीरीज जल्द रिलीज होगा आखिरी पार्ट, गूंजेगा हिंदुस्तानी तराना

Posted by - March 26, 2019 0
मुंबई। हॉलीवुड ​फिल्में देखने वालों ने तो एवेंजर्स सीरीज जरूर देखी होगी। इस फिल्म के क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए…
ज़ील 2020

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग : ‘ज़ील 2020’ में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये

Posted by - February 13, 2020 0
लखनऊ। गोमती नगर स्थित IILM एकेडमी  ऑफ हायर लर्निंग, केे चार दिवसीय 13वें वार्षिकोेत्सव  ‘ज़ील 2020’ के दूसरे दिन विभिन्न…