हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 60 हजार में बॉलीवुड की जूनियर आर्टिस्ट का सौदा

1100 0

मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट से कथित तौर पर जुड़े बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर को उपनगर वर्सोवा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक मेकअप कलाकार और जूनियर कलाकार को बचाया गया है। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट के तार कई बड़ी हस्तियों से जुड़े होने की आशंका जताई है।

60 हजार में कर रहा था जूनियर आर्टिस्ट का सौदा

एक अधिकारी ने बताया कि एक पुख्ता सूचना पर सामाजिक सेवा शाखा ने 32 वर्षीय नवील प्रेमलाल आर्य को गिरफ्तार किया है। वह दो पीड़ितों का 60-60 हजार रुपये में सौदा कर रहा था।

होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल के फाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा

महीनों से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मॉडल-एक्टर भी हैं शामिल

आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पिछले कुछ महीनों से यह रैकेट चल रहा था और कई मॉडल व बॉलीवुड के कलाकार इसमें शामिल हैं। सामाजिक सेवा शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक संदेश येओले ने बताया कि बचाई गई दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की हैं। वह दिल्ली में इस रैकेट से जुड़े दलाल अश्विन कुमार के संपर्क में थी, जिसने उन्हें मुंबई भेजा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आर्य के दो और सहयोगी वांछित हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Related Post

Zomato के समर्थन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज,कंपनी ने कहा ‘खाने का कोई धर्म नहीं होता

Posted by - August 1, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फूड एप जोमैटो का मामला इन दिनों छाया हुआ है। एक कस्टमर ने डिलिवरी ब्वॉय से खाना लेने…
Char Dham Yatra

कोरोना ने लगाया चारधाम यात्रा पर ग्रहण, सिर्फ इन्हें मिली पूजन दर्शन की अनुमति

Posted by - April 30, 2021 0
देहरादून।  कोविड मामलों में जबरदस्त उछाल के चलते अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) को स्थगित…
CM Dhami flagged off 09 mobile medical units

मुख्यमंत्री ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - October 16, 2025 0
हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाईल…
अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन बताएं, अलग झारखंड की लड़ाई में कांग्रेस कहां थी?

Posted by - November 28, 2019 0
रांची। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को चतरा में चुनावी सभा को संबोधित कर…

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से संन्यास

Posted by - July 31, 2021 0
वहीं फेसबुक पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति को छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा…