Mayawati

अपने ही पार्टी व रिश्तेदारों से खफा हुई मायावती

534 0

लखनऊ: यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट के जरिए किसी दूसरे पार्टी को नहीं बल्कि अपने ही रिश्तेदारों को निशाने पर लिया है। मायावती ने अपने ही पार्टी के लोगों व रिश्तेदारों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर सिलसिलेवार कई ट्वीट करके बिना नाम लिए पार्टी के अंदर नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की अपील भी की है। साथ ही अपने भतीजे आनंद की तारीफ की। उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों पर भी निशाना साधा है। मायावती ने आज रविवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किये है।

पहले ट्वीट में मायावती ने लिखा- दलित व उपेक्षितों में भी स्वार्थी लोगों की कमी नहीं है, जिसमें मेरे कुछ रिश्तेदार भी हैं व एक ऐसा है जो मेरी गैरहाजिरी में मेरे दिल्ली निवास पर CBI छापे के बाद परिवार सहित चला गया, तबसे ही छोटा भाई आनन्द सरकारी नौकरी छोड़कर परिवार के साथ मेरी सेवा व पार्टी कार्य में लगा है।

दूसरा ट्वीट- जबकि इन स्वार्थी किस्म के लोगों ने खासकर बामसेफ व डीएस4 आदि के नाम पर अनेकों प्रकार के कागजी संगठन बनाए हुए हैं जो सामाजिक चेतना पैदा करने की आड़ में अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं और अब यही कार्य बीएसपी में कुछ निष्क्रिय हुए लोग भी दूसरे तरीके से कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण।

तीसरा ट्वीट- जबकि इन स्वार्थी किस्म के लोगों ने खासकर बामसेफ व डीएस4 आदि के नाम पर अनेकों प्रकार के कागजी संगठन बनाए हुए हैं जो सामाजिक चेतना पैदा करने की आड़ में अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं और अब यही कार्य बीएसपी में कुछ निष्क्रिय हुए लोग भी दूसरे तरीके से कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण।

 

छात्रा की मौत के बाद भड़की हिंसा, स्कूल बसों में लगाई आग

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोनावायरस पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान को मीडिया दे पर्याप्त कवरेज : एम वेंकैया नायडू

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली । राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के…
Swachh Garima

बेटियों की गरिमा की रखवाली करेगा योगी सरकार का ‘स्वच्छ गरिमा’ अभियान

Posted by - May 30, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सरकार बालिकाओं के स्वास्थ्य, आत्मसम्मान और गरिमामय जीवन के अधिकार को लेकर एक…
Footwear-Leather Industry

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में चमकेगा फुटवियर-लेदर उद्योग

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश फुटवियर(Footwear) , लेदर (Leather) और नॉन-लेदर क्षेत्र विकास नीति 2025 का सबसे बड़ा फोकस प्रदेश के अपेक्षाकृत…
AK Sharma

संचारी रोग, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से प्रभावित क्षेत्रों में ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Posted by - November 9, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित…