Mayawati

अग्निपथ पर मायावती नाराज, नोटबंदी और तालाबन्दी जैसा ये फैसला

534 0

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) पर नाराजगी जाहिर की है। नाराजगी जाहिर करते हुए मायावती (Mayawati) ने सरकार की इस योजना की तुलना नोटबंदी और लॉकडाउन से की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार यह योजना अचानक थोप रही है। उन्होंने सलाह दी है कि “सरकार अहंकारी रवैये से बचे।” यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने बीजेपी नेताओं का नाम लिखे बिना उनके विवादित बयानों पर भी टिप्पणी की है। मायावती ने दो ट्वीट किए है।

मायावती का पहले ट्वीट, केन्द्र की अग्निपथ नई सैन्य भर्ती स्कीम देश की सुरक्षा व फौजी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान से जुडी होने के बावजूद भाजपा नेतागण जिस प्रकार से अनाप-शनाप व अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं वह घोर अनुचित। जनता में भ्रम व सेना के लिए मुश्किलें पैदा करने वाली संकीर्ण राजनीति तुरन्त बंद हों।

मंत्री ने खरीदी 10 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज कार, इस देश में मचा हाहाकार

मायावती का दूसरा ट्वीट, देश को अचंभित करने वाली नई ’अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना, सरकार द्वारा नोटबन्दी व तालाबन्दी आदि की तरह ही, अचानक व काफी आपाधापी में थोपी जा रही है, जिससे प्रभावित होने वाले करोड़ों युवा व उनके परिवार वालों में खासा आक्रोश है। सरकार इनके प्रति भी अहंकारी रवैये से बचे।

साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न अंग, केंद्र इसे मजबूत करेगी: अमित शाह

Related Post

Regional Sports Stadium

हाइटेक होगा गोरखपुर रीजनल स्टेडियम, ”दिन ही नहीं, रात में भी प्रतियोगिताएं”

Posted by - February 18, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। गोरखपुर रीजनल स्टेडियम ( Regional Sports Stadium) का…
Supreme Court

चुनाव आयोग को बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मामले में बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Posted by - July 10, 2025 0
नई दिल्ली/पटना: बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Voter List Verification) कार्यक्रम यथावत जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme…
Release of two volumes of CM Yogi's speech collection

सीएम योगी के हर चिंतन में झलकता है गहन अध्ययन व डिवाइन कनेक्ट

Posted by - May 24, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के भाषणों पर दो खंडों में संग्रहित ग्रंथ ‘लोक आराधना की अभिव्यक्ति’…
नक्सली हमला

दंतेवाड़ा : बीजेपी विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, विधायक समेत पांच की मौत

Posted by - April 9, 2019 0
दंतेवाड़ा । लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली…
Shri Kashi Vishwanath Dham

सीएम योगी ने काल भैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी

Posted by - July 24, 2023 0
वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव…