मवाली है आंदोलनकारी किसान, सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे- विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

647 0

किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जो दिया है। दूसरी तरफ विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों को मवाली बताते हुए कहा कि किसान सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे हैं। पेगासस विवाद पर भी मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस विवाद के जरिए फेक नरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ये स्टोरी एकदम फेक है, येलो पेज पर एक लिस्ट बना ली गई है और उसके जरिए संसद को बाधित किया जा रहा है। बता दें कि आज से आंदोलनकारी किसान कृषि कानून के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं जहां एक संसद का आयोजन भी किया गया है।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के बयान के उल्ट किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि देश गवाह है कि ये कृषि कानून बेहद जरूरी और किसानों के हित में हैं। हमने इन कानूनों पर विस्तृत चर्चाएं की हैं। अगर किसान इन कानूनों को लेकर अपनी समस्या बिंदुवार रखते हैं तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं।

इतना ही डरते हो तो कुर्सी पर बैठे क्यों?- दैनिक भास्कर पर छापेमारी को लेकर सरकार पर बरसा विपक्ष

वहीं राज्यसभा में गुरुवार को संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान देने के दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा पन्ने फाड़ने के मामले पर मीनाक्षी लेखी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस व कांग्रेस के सदस्यों की हरकत शर्मनाक है। वे इतने नीचे गिर जाएंगे कि वे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले काम करेंगे। पेगासस जासूसी मामला फेक न्यूज है। इससे देश की छवि खराब हुई है। आज सदन में सदस्यों ने जवाब देते वक्त मंत्री के हाथ से पन्ने छीन लिए, यह घटिया हरकत है।

Related Post

Holika Dahan

भगवान विष्णु के प्रति प्रहलाद की अटूट भक्ति का गवाह है मथुरा के इस गांव की चमत्कारी होली

Posted by - March 8, 2020 0
मथुरा। देश के सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली का त्याहौर मनाया जाता हैं। देश का हर हिस्सा किसी न किसी…
CM Dhami

केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए युद्ध स्तर पर करें कार्य, यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Posted by - September 20, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित बसुकेदार क्षेत्र के तालजामण, डूंगर,…
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

Posted by - November 5, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई…

मिट्टी की सौगंध खाने वाले आज देश बेच रहे- सरकार की ‘राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना’ पर टिकैत का तंज

Posted by - August 25, 2021 0
राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के तहत रोड, रेलवे, एयरपोर्ट, पावर ट्रांसमिशन और गैस पाइपलाइन सेक्टर्स के कम उपयोग वाली संपत्तियों की…