Delhi Film Policy

आज मनीष सिसोदिया दिल्ली फिल्म नीति करेंगे लॉन्च

569 0

मुंबई। दिल्ली में फिल्मों (Films in delhi) की शूटिंग की मंजूरी के लिए अब सरकारी विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। शूटिंग के आवेदन के बाद 15 दिनों में 25 विभागों की मंजूरी मिल जाएगी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) शुक्रवार को दिल्ली फिल्म नीति (Delhi Film Policy) लॉन्च करेंगे। कैबिनेट से इसको पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। खास बात है कि शूटिंग के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग सब्सिडी व आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। शूटिंग के लिए जारी पास एक क्यूआर कोड आधारित बोर्डिंग पास जैसा होगा।

वेबसाइट के जरिये आवेदन : फिल्मों की मंजूरी के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा। उसी पर शुल्क जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए दिल्ली पर्यटन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

Delhi Film Policy
Delhi Film Policy

इसके अलावा फिल्म पॉलिसी के तहत दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (Delhi International Film Festival) व दिल्ली फिल्म एक्सीलेंस अवॉर्ड (Delhi Film Excellence Award) का आयोजन भी किया जाएगा। यह इस पॉलिसी का खास हिस्सा होगा। इसमें सिर्फ कलाकारों को नहीं, बल्कि फिल्म बनाने में सभी छोटी बड़ी अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

पहुंचे अभ्यर्थी

कैमरे से होगी बीपीएससी परीक्षा (bpsc exam) की निगरानी, समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी

दरअसल, दिल्ली सरकार राजधानी को फिल्म शूटिंग डेस्टिनेंशन के रूप में विकसित करना चाहती है, इसलिए दिल्ली में शूटिंग के अलावा फिल्म निर्माताओं को सब्सिडी भी मिलेगी। फिल्म निर्माताओं को एक खास कार्ड दिया जाएगा। उसके आधार पर उन्हें पर्यटन व शूटिंग से जुड़ी सेवाओं में छूट मिलेगी।

राहुल वैद्य ने उर्फी जावेद के लूक पर कसा तंज

यह खासियत

  • फिल्म शूटिंग के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग सब्सिडी व आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी
  • फिल्म निर्माताओं को एक खास कार्ड दिया जाएगा। उसके आधार पर उन्हें पर्यटन व शूटिंग से जुड़ी सेवाओं में छूट मिलेगी
  • दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल व दिल्ली फिल्म एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन भी किया जाएगा
  • कलाकारों को ही नहीं, बल्कि फिल्म बनाने में सभी छोटी-बड़ी अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को भी पुरस्कृत किया जाएगा

उर्फी ने उड़ाया बहन का मजाक, यूजर्स ने लगा दी क्लास

Related Post

Priyanka Chopra

सेक्सी पूल बेबी बनीं Priyanka Chopra, स्विमवियर पहनकर पानी में लगाई आग

Posted by - April 30, 2022 0
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री (Priyanka Chopra) की पूल-साइड (Pool-side) फोटो इंस्टाग्राम में आग लगा रही है, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)…
गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज

Posted by - January 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज हो गया है। पोस्टर में…
दीपिका पादुकोण का बर्थडे

दीपिका पादुकोण लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाएंगी बर्थडे

Posted by - January 4, 2020 0
लखनऊ। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपने बर्थडे पर लखनऊ के गोमती नगर में स्थित कैफे ‘शीरोज’ पहुंच…