दे दे प्यार दे का ट्रेलर

अजय की कॉमेडी का नया टोटल धमाल है दे दे प्यार दे का ट्रेलर, अब सामने आया ये रिएक्शन

1052 0

मुंबई अजय देवगन की फिल्म की ‘दे दे प्यार दे’ का ट्रेलर को रिलीज किया गया। ट्रेलर के रिलीज होते ही फिल्म में आलोकनाथ को लिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर अजय देवगन को ट्रोल किया जाने लगा। अजय देवगन को परदे पर पहली बार 50 साल का किरदार करते दिखाने वाले फिल्म दे दे प्यार दे के ट्रेलर की लॉन्चिंग हुई, उसी दिन अजय रीयल लाइफ में भी वे 50 के हो गए।

ये भी पढ़ें :-आज 38वां जन्मदिन मना रहें हैं कॉमेडी एक्टर कपिल शर्मा 

आपको बता दें कलंक के टाइटल ट्रैक को यूट्यूब की नंबर वन ट्रेंडिंग पोजीशन से हटाने वाला दे दे प्यार दे का ट्रेलर आते ही छा गया है। अजय देवगन के साथ ट्रेलर में रकुलप्रीत और तब्बू भी पूरे टशन में हैं। तरुण जैन और लव रंजन के लिखे संवाद इसकी जान हैं और सुधीर के चौधरी की सिनेमैटोग्राफी सोने पर सुहागा। प्रोडक्शन डिजाइनर शशांक तेरे ने फिल्म का लुक मॉडर्न रखने में कामयाबी पाई है।

ये भी पढ़ें :-आलिया-रणबीर के रिश्ते पर आया कंगना रनौत का बयान 

जानकारी के मुताबिक अजय देवगन ने आलोकनाथ को फिल्म में लिए जाने को लेकर कहा कि जिस वक्त आलोकनाथ पर ये आरोप लगे थे फिल्म उससे पहले ही पूरी की जा चुकी थी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है ये सही जगह नहीं इसके बारे में बात करने की लेकिन जिनकी आप बात कर रहे हैं उनपर ये आरोप लगने से काफी पहले ही हमारी फिल्म कंप्लीट हो चुकी थी।वहीं फिल्म के पोस्टर में अजय दो नावों मतलब दो कारों की सवारी करते दिख रहे हैं, पति, भूतपूर्व पत्नी और वो का ये त्रिकोण ट्रेलर में तो हिट है।

Related Post

शादी के बाद कई सेलेब्रिटीज ने बदला अपना नाम लेकिन दीपिका ने किया मना

Posted by - January 16, 2019 0
मुंबई। बीते साल कई सेलेब्रिटीज ने शादी की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सोनम-आनंद आहूजा और प्रियंका चोपड़ा-निक…

इन राशियों के लोगों पर कभी न करे भरोसा, आपसे नही आपके पैसों से करते है प्यार

Posted by - November 12, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क.   किसी भी रिश्ते में प्यार सबसे ज्यादा अहम् होता है. एक लड़का और लड़की तभी साथ में रहना…
दीपिका पादुकोण का जन्मदिन

दीपिका पादुकोण कपड़ों की वजह से हो गईं ट्रोल, लखनऊ में जन्मदिन मनाने पहुंची

Posted by - January 5, 2020 0
मुंबई। दीपिका पादुकोण रविवार पांच जनवरी को जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही मुंबई में…