CM Mamta

ममता ने व्हीलचेयर से नंदीग्राम में मांगा वोट, बोली- ठंडा ठंडा कूल कूल, वोट पाबे जोड़ा फूल

727 0
नंदीग्राम। West Bengal Assembly Elections 2021: नंदीग्राम सीट पर इस बार ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अपने खास रहे शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को टक्‍कर दे रही हैं। अब बीजेपी उम्‍मीदवार अधिकारी का इस इलाके में काफी दबदबा बताया जाता है। शुभेंदु अधिकारी ने तो ममता बनर्जी को 50 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराने का दावा भी कर दिया है।
West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का अंतिम दिन है. राज्य की हॉट सीट बने नंदीग्राम विधानसभा (Nandigram Assembly Seat) क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) व्हीलचेयर पर बैठकर पदयात्रा पर निकलीं. इस दौरान ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में अलग अंदाज में वोट मांगा।

नंदीग्राम के सोनाचूरा में पदयात्रा के दौरान सीएम( Mamta Banerjee) ने कहा कि मतदान के दौरान अपना वोट शांति के साथ डालिए। उन्होंने कहा, ‘ध्यान में रखिए, कूल कूल तृणमूल, ठंडा ठंडा कूल कूल, वोट पावे जोड़ा फूल (ठंडा ठंडा कूल कूल, फूल के जोड़े को मिलेगा वोट)।’ उन्होंने कहा कि 24 घंटों के लिए अपना दिमाग शांत रखिए। निश्चित तौर पर जीत हमारी होगी।

नंदीग्राम सीट पर इस बार ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अपने खास रहे शुभेंदु अधिकारी को टक्‍कर दे रही हैं।अब बीजेपी उम्‍मीदवार अधिकारी का इस इलाके में काफी दबदबा बताया जाता है। शुभेंदु अधिकारी ने तो ममता बनर्जी को 50 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराने का दावा भी कर दिया है।

Related Post

CM Yogi

कोरोना संक्रमितों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : योगी

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि   कोरोना संक्रमितों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। मरीजों को सरकारी…
CM Yogi

भारत, विश्व मानवता और चराचर जगत की रक्षा के लिए सनातन धर्म की रक्षा आवश्यकः मुख्यमंत्री

Posted by - November 30, 2025 0
झज्जर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने साधु-संतों के समक्ष दो बातें रखीं और…
भूकंप के झटके

रिक्टर स्केल पर 3.6 आंकी गई तीव्रता के साथ शिमला में महसूस हुए भूकंप के झटके

Posted by - January 6, 2020 0
हिमाचल प्रदेश। आज सोमवार एक बार फिर से शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता रिक्टर…