shubhendu and mamata

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 10 मार्च को ममता, दो दिन बाद शुभेंदु भरेंगे पर्चा

689 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) 10 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगी। भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी इसी सीट से 12 मार्च को पर्चा दाखिल करेंगे।

पश्चिम बंगाल में इस बार सबसे चर्चा में नंदीग्राम सीट है। वजह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) यहां से चुनाव लड़ रही हैं, उन्हें टक्कर टीएमसी से भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी दे रहे हैं। ऐसे में टीएमसी और भाजपा दोनों के लिए ये प्रतिष्ठा की सीट है।

पश्चिम बंगाल : ममता को बड़ा झटका, पांच तृणमूल विधायक भाजपा में शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) नंदीग्राम सीट से 10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके दो दिन बाद भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी इसी सीट से पर्चा भरेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शाम को नंदीग्राम के लिए रवाना होंगी और अगले दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

इसके बाद वह कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगी और 11 मार्च को कोलकाता लौट आएंगी।

उधर, शनिवार को भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए अधिकारी 12 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

भाजपा नेता कनिष्क पांडा ने कहा, नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वह वहां रैली को संबोधित करेंगे।

नंदीग्राम से ही चर्चा में आई थीं ममता

भूमि अधिग्रहण के विरोध में नंदीग्राम में हुए आंदोलन से ही 2011 में बनर्जी सत्ता में आई थीं। इस बार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उनका मुकाबला अपने ही विश्वस्त सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी से होगा, जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अधिकारी ने ममता बनर्जी को 50 हजार मतों से पराजित करने का संकल्प लिया है।

आठ चरणों में होगा चुनाव

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। इसी तरह पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Related Post

AK Sharma

विद्युत चोरी पर पूर्ण अंकुश लगाए, चोरों को खिलाफ बिजलेंस कार्रवाई करें: एके शर्मा

Posted by - September 26, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार उपभोक्तााओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विगत…
CM Dhami

राज्यपाल व सीएम ने सराहा ओपन यूनिवर्सिटी का कांसैप्ट

Posted by - December 28, 2023 0
हल्द्वानी/ देहरादून: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समरोह में राज्यपाल (रि.) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
Prime Museum

आंबेडकर जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रामालया का किया उद्घाटन

Posted by - April 14, 2022 0
नई दिल्ली: आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) के मौके पर आज गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)…
CM Yogi's honest recruitment system changed the fate of thousands of families

’सरकारी नौकरी की पहली पीढ़ी’, सीएम योगी की ईमानदार भर्ती प्रणाली से बदली हजारों परिवारों की तकदीर

Posted by - June 15, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड रविवार को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बना, जब पहली…