CM UDDHAV

IPS रश्मि शुक्ला व पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार

801 0

मुंबई । महाराष्ट्र में तमाम आलोचनाओं का सामना कर रही उद्धव सरकार अब आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार है। इसी का नतीजा है कि फोन टैपिंग मामले में आईपीएस रश्मि शुक्ला पर महाराष्ट्र सरकार कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। वहीं मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट : जस्टिस एनवी रमना हों सकते हैं अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया !

महाराष्ट्र में पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के आरोपों के बाद चौतरफा आलोचना झेल रही महाविकास अघाड़ी सरकार अब पलटवार के मूड में है। बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित गठबंधन दलों के नेताओं की बैठक में इस बात के संकेत मिले हैं। आने वाले दिनों में इसके परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।

बुधवार की शाम मुख्यमंत्री के शासकीय निवास स्थान वर्षा पर हुई बैठक में यह तय किया गया है। सूत्रों की मानें, तो इस मामले की जांच रिटायर्ड जज करेंगे।

इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे सहित गृह मंत्री अनिल देशमुख, राज्य के महाधिवक्ता और एनसीपी के राज्य प्रमुख जयंत पाटिल, दिलीप पाटिल आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Ashok Leyland's electric vehicle plant opens in Lucknow

लखनऊ में हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र शुरू

Posted by - January 9, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के नवीन विनिर्माण…
OTS

बिजली बिल में बकाये को चुकाने के लिए योगी सरकार द्वारा शुरू की गई OTS को मिला जन समर्थन

Posted by - December 3, 2023 0
लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को बकाये की राशि चुकाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने के दिए निर्देश

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करायें, किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। विद्युत…