उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सीएम के उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम का करेंगे दर्शन

934 0

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सात मार्च को भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इसकी घोषणा शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को की है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए सात मार्च को अयोध्या जाएंगे।

इससे पहले राउत ने सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर कहा था कि गठबंधन नेताओं को भी साथ आना चाहिए। राहुल गांधी कई मंदिरों में भी जाते हैं, उन्हें भी साथ चलना चाहिए।

वहीं, शिवसेना के पूर्व सहयोगी भाजपा ने उद्धव के फैसले का किया स्वागत किया था। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर कहा था कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस फैसले का स्वागत करती हैं। मीनाक्षी ने कहा अच्छा है कि अपने इतिहास पर गर्व कर रहे हैं और अयोध्या जा रहे हैं, लेकिन जब वापस महाराष्ट्र जाएंगे तो उन्हें अपनी शक्ल कैसे दिखाएंगे जो श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं?

नवंबर में उद्धव ने टाल दिया था अयोध्या दौरा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम की पिछले साल अक्तूबर में घोषणा के बाद सत्ता साझा करने को लेकर मतभेद के कारण शिवसेना और भाजपा का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद ठाकरे का उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या का यह पहला दौरा होगा। नौ नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उद्धव ठाकरे ने एलान किया था कि वह 24 नवंबर, 2019 को अयोध्या जाएंगे।

Republic Day : तान्या शेरगिल पुरुषों की परेड का करेंगी नेतृत्व, वर्दी पहनने के बाद हम सिर्फ फौजी 

लेकिन राज्य में तेजी से बदले राजनीतिक हालात के चलते उन्होंने अयोध्या दौरा टाल दिया था। शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए अंत में राकांपा एवं कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। ठाकरे ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हाल ही में उन्होंने कार्यालय में 50 दिन पूरे किए।

जून 2019 में 18 सांसदों के साथ गए थे अयोध्या

ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 18 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी। उस वक्त शिवसेना भाजपा की सहयोगी पार्टी थी, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।

Related Post

CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से साकार हो रहा दिव्य, भव्य व डिजिटल महाकुम्भ का सपनाः योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। ठीक एक महीने बाद विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन, मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तथा…
सरकार की तरफ से पुलिस कर्मियों के लिए होली से पहले शानदार तोहफा

सरकार की तरफ से पुलिस कर्मियों के लिए होली से पहले शानदार तोहफा

Posted by - March 5, 2021 0
प्रदेश सरकार एक ओर जहां सूबे की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने व अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई के प्रयास…
CM Dhami

अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा 180 दिनों का प्रसूती और मातृत्व अवकाश, सीएम धामी बोले-शिक्षिकाओं के हित में निर्णय

Posted by - September 6, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को 180 दिनों का प्रसूती और मातृत्व अवकाश मिलेगा। इस…
CM Bhajanlal

निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर CM भजनलाल सक्रिय, जमीनी स्तर से ले रहे फीडबैक

Posted by - December 6, 2025 0
जयपुर। निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) पूरी तरह सक्रिय हैं। पिछले…
PM Modi in Varanasi

तीर्थ यात्राओं के कारण ही एक राष्ट्र के रूप में अमर और अडिग रहा है भारत : मोदी

Posted by - December 17, 2023 0
वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के रिश्ते प्राचीन होने के साथ ही भावनात्मक और रचनात्मक हैं। दुनिया के दूसरे देशों में…