Maharashtra : धुले में भीषण सड़क हादसा, 7-8 गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोगों की मौत

755 0

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें कम से कम तीन लोगों को मौत हो गई। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 7 से 8 गाड़ियों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शिरपुर तालुका के पलासनेर इलाके में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। ये सड़क हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियां एक दूसरे पर चढ़ गईं और गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक के अलावा कुछ चार पहिया वाहन भी शामिल हैं, जो पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू किया।

सड़क हादसे के बारे में खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिसमें घायलों को जल्द से जल्द गाड़ियों से निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। और पुलिस ने आम लोगों की मदद से गाड़ियों से मृतकों को निकाला और नजदीकी शवगृह में भेजा। हादसे के बाद कई लोग वाहनों में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Related Post

cm dhami

संकल्प एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते: सीएम धामी

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों…

सीमा विवाद से मिजोरम में दवाओं की कमी, असम की नाकेबंदी खुलवाने के लिए PM को लिखा पत्र

Posted by - August 4, 2021 0
मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री ललथंगलियाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रियों से असम के साथ चल रही…