NITI Aayog

नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल

63 0

नीति आयोग (NITI Aayog) द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है।

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें और राज्य की अर्थव्यवस्था और सशक्त हो।

नीति आयोग (NITI Aayog) की रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन है। इससे न केवल विदेशी मुद्रा अर्जित होती है, बल्कि वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भागीदारी बढ़ती है और व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलती है।

उत्तराखंड का यह शीर्ष स्थान राज्य को निवेश और औद्योगिक विकास के नए अवसरों की ओर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है।

Related Post

श्री श्याम निशानोत्सव

श्री श्याम निशानोत्सव : श्याम भक्तों को लगा चस्का श्याम से यारी करने का

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। श्री श्याम निशानोत्सव से पूरा तिलक नगर ऐशबाग खाटू नगरी के समान प्रतीत हो रहा था। हजारों श्याम भक्तों…
प्रमोशन में आरक्षण

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ भीम आर्मी का सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च…

गुजरात के हीरा कारोबारी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ की हेरा-फेरी का हुआ खुलासा

Posted by - September 25, 2021 0
नई दिल्ली। गुजरात के एक हीरा कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी के 23 ठिकानों पर…
DA Hike in Chattisgarh

साय सरकार ने दिया राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, डीए में किया 4% इजाफा

Posted by - October 16, 2024 0
रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट मिल गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM…