महामारी ने बढ़ाई चिंता, देश की पहली संक्रमित महिला को फिर से हुआ कोरोना

659 0

कोरोना संकट से जूझ रहे देश में एकबार फिर से चिंता करने वाली स्थिति पैदा हो गई है, दरअसल देश की पहली संक्रमित महिला फिर से संक्रमित हो गई है। केरल के त्रिशूर की रहने वाली मेडिकल स्टूडेंट 30 जनवरी 2020 को चीन के वुहान से लौटी थी, तब वह संक्रमित पाई गई थी। अब उसके भीतर फिर से संक्रमण मिले हैं, त्रिशूर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. केजे रीना ने बताया कि मेडिकल स्टूूडेंट की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दूसरी बार संक्रमित होने का यह देश में पहला मामला है, अभी तक कहा जा रहा था कि एकबार संक्रमित होने और ठीक होने के बाद शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो जाती है। बता दें कि मेडिकल छात्रा चीन के वुहान यूनिवर्सिटी में तीसरे साल की छात्रा थी, सेमेस्टर खत्म होने के बाद पिछले साल छुट्टियां बिताने घर आई थी अभी यहीं है।

परिजनों के मुताबिक युवती में कोरोवा वायरस के लक्षण नहीं दिखाई दिए, उसे कोविड वैक्सीन की पहली खुराक भी लगाई जा चुकी है। बता दें कि छात्रा ने साल 2020 में संक्रमण के बाद करीब एक महीने अस्पताल में बिताया था, बाद में चीन से आने वाले उसी साथी दोस्तों का भी कोविड टेस्ट करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। अपने एक इंटरव्यू में युवती ने कहा था, ‘उसने कभी नहीं सोचा था कि वह कोरोना संक्रमित होगी, लेकिन जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मुझे सबसे ज्यादा चिंता अपने घरवालों की हो रही थी।’

चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर देंगे वोट की चोट, सरकार का इलाज हो कर रहेगा- टिकैत ने किया बड़ा एलान

छात्रा ने बताया था कि संक्रमित होने के बाद 24 दिन उसने पीपीई किट अस्पताल में गुजारे थे, मेडिकल छात्र होने की वजह से कोरोना से लड़ने में उसे काफी मदद मिली थी। पिछले साल जनवरी से अक्टूबर तक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के एक अध्ययन में 4.5 फीसदी लोगों में फिर से कोरोना संक्रमण होने का अनुमान लगाया गया था। नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) के शोधकर्ताओं ने पाया कि अप्रैल महीने में दिल्ली में आई कोरोना लहर के दौरान 10% से अधिक लोगों के फिर से वायरस के संपर्क में आने की संभावना थी।

Related Post

CM Dhami

सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए: धामी

Posted by - June 2, 2025 0
देहरादून। 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया एसडीआरएफ मुख्यालय का लोकार्पण

Posted by - April 24, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को जौलीग्रान्ट में नवनिर्मित एसडीआरएफ मुख्यालय और फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने…
बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार की दोपहर अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वेलर्स के शोरूम मे हुई करोड़ों की चोरी की वारदात का खुलासा किया ही था कि बीती रात बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए असलहों के दम पर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। आधा दर्जन बदमाशों ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपल्ली में कोरियर कम्पनी के दफ्तर में मौजूद तीन कर्मचारियों को बन्धक बनाकर चार लाख रूपए से ज्यादा की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमशों ने तीनों कर्मचारियो को बाथरूम मे कैद कर दिया गया। सूचना पाकर पहुॅची पुलिस ने जॉच के बाद डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार डीसीपी का कहना है कि बदमाशो की संख्या 6 थी। पांच बदमाश दफ्तर के अन्दर दाखिल हुए थे और एक बदमाश मोटर साईकिल के साथ बाहर खड़ा था। डीसीपी के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जॉच कर बदमाशो की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी…