पूनम सिन्हा

लखनऊ : महागठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने किया नामांकन

1119 0

लखनऊ। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ लोकसभा सीट से एसपी, बीएसपी और आरलडी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी की कुछ दिन पहले ही पूनम सिन्हा ने सदस्यता हासिल की थी।

ये भी पढ़ें :-मोदी के पास नहीं है परिवार, इसलिए दूसरों के घरों में करते हैं ताक-झांक : पवार

पूनम सिन्हा का इस सीट पर गृहंमंत्री राजनाथ सिंह से होगा उनका सीधा मुकाबला 

पूनम सिन्हा का इस सीट पर गृहंमंत्री राजनाथ सिंह से उनका सीधा मुकाबला होगा। हालांकि कांग्रेस ने इस सीट से प्रमोद कृष्णम को उम्मीदवार बनाया है। वह भी आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। समाजवादी पार्टी पूनम सिन्हा को राजनाथ सिंह के नामांकन से एक दिन पहले ही मैदान में उतार कर लखनऊ के मुकाबले को रोचक बना दिया है। लखनऊ की सियासी नब्ज़ को समझने वाले इससे चिंतित तो कतई नहीं हैं, लेकिन इतना जरूर मान रहे हैं कि लड़ाई पहले जैसी आसान नहीं रह गई।

ये भी पढ़ें :-मोदी सत्ता में न आए इसलिए फंडिंग कर रहे हैं ईसाई और इस्लामी देश : रामदेव 

सोची-समझी रणनीति के तहत पूनम सिन्हा को बनाया प्रत्याशी

लखनऊ से वैसे तो पूनम के चुनाव लड़ने की चर्चा तब से ही थी जब शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। पूनम के प्रत्याशी के रूप में उतारने का फैसला कोई अचानक नहीं लिया गया। सपा के सूत्रों का दावा है कि पूनम ने लखनऊ सीट पर लड़ने पर तभी अपनी सहमति दी जब यह तय हो गया कि वह विपक्ष की संयुक्त प्रत्याशी रहेंगी। हालांकि कांग्रेस ने इस सीट से आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है।

Related Post

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में स्नानर्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को हाई टेक स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

Posted by - September 19, 2024 0
प्रयागराज। त्रिवेणी के पावन तट पर जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) को प्रदेश की योगी…

तेजपत्ते का इस्तेमाल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद, दूर होगी ये परेशानी

Posted by - October 9, 2019 0
लखनऊ डेस्क। भारतीय मसालों के रूप में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता खाने में स्वाद व रंगत बढ़ता है। इसलिए अधिकतर…
CM Yogi

बच्चों से जुड़ी बीमारियों को नजदीक से देखा, आज एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर मूर्त रूप ले रहा: सीएम

Posted by - October 22, 2024 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2017 से…
CM Yogi

ई-कॉमर्स के माध्यम से एक नए युग का हुआ सूत्रपात- योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म को…