लोकसभा चुनाव 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : दिल्‍ली में कांग्रेस और आप में गठबंधन पर नहीं बनी बात

886 0

नई दिल्ली। कांग्रेस और दिल्‍ली में सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन की संभावना बुधवार को समाप्‍त हो गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्‍ली और हरियाणा में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जेजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियां लंबे समय से गठजोड़ की कोशिश में जुटी हुई थी।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने केजरीवाल पर यू-टर्न लेने का लगाया था आरोप

लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन को लेकर इस बाबत कांग्रेस में कई दौर की वार्ता हो चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी में भी इस पर चर्चाएं हुई थीं। बता दें कि कांग्रेस अध्‍यक्ष ने आम आदमी के प्रमुख और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने भी इस पर पलटवार किया था।

ये भी पढ़ें :-मोदी सत्ता में न आए इसलिए फंडिंग कर रहे हैं ईसाई और इस्लामी देश : रामदेव

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसी सहयोग के मूड में ही नहीं

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए हम कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन के लिए तैयार थे, लेकिन कांग्रेस किसी सहयोग के मूड में ही नहीं थी। ये दुख की बात है कि बहुत सारे प्रयासों के बावजूद कांग्रेस किसी भी स्तर पर समझौते के लिए नहीं तैयार नहीं हुई।

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर पर हुई थी जंग

दो दिनों पहले ही इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर जंग भी हुई थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि हम तो आम आदमी पार्टी के साथ समझौता चाहते हैं, लेकिन आप तैयार नहीं है। राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर यू टर्न लेने का भी इशारा किया था। इस पर केजरीवाल ने भी जवाब दिया था। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कौन सा यू टर्न? अभी तो बात ही चल रही थी, आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है।

राहुल गांधी हरियाणा और पंजाब में क्यों गठबंधन नहीं कर रहे?

राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब आप नेता गोपाल राय ने भी दिया था। गोपाल राय का कहना था कि राहुल गांधी क्यों चाहते हैं कि बीजेपी सिर्फ दिल्ली में हारे? राहुल गांधी हरियाणा और पंजाब में क्यों गठबंधन नहीं कर रहे?

Related Post

CM Teerath Singh Rawat

उत्तराखंड में Law & Order प्राथमिकता, कुंभ में क्राउड मैनेजमेंट हो पुख्ता: CM रावत

Posted by - March 16, 2021 0
देहरादून। कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था को बनाए रखने…

गोरखपुर पहुंचे योगी से युवाओं ने मांगा रोजगार, पूछा- भर्ती कब आएगी?, अनसुना कर आगे बढ़ गए CM

Posted by - September 6, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में गोरखपुर के सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें युवाओं के विरोध…