Neha Sharma

लखनऊ को स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर बनाना है: नेहा शर्मा

442 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (UP Foundation Day) के अवसर पर आज मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के स्वच्छ विरासत अभियान (Swachch Virasat) का समापन किया गया। शहर के रेजीडेंसी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि निदेशक नगर निकाय नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने लखनऊ को स्वच्छता में देश में नम्बर वन बनाने की अपील की। इसके लिए उन्होंने शहरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

निदेशक स्थानीय निकाय ने कहा कि लखनऊ की स्वच्छता सुनिश्चित करने में हमें अपना योगदान देना है। कूड़ा न फैलाएं। उन्होंने घरो में दो डस्टबिन रखने की अपील की। कहा कि हरे डस्टबिन में गीला कूड़ा और नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा रखने का आदत डालें। आपकी इस छोटी सी जिम्मेदारी से लखनऊ को नम्बर वन बनाने की मुहिम में बड़ा योगदान होगा।

Neha Sharma

इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी स्वच्छता के इस महाभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपके नाजुक कंधों के सहारे हम घर-बाहर दोनों जगह इस स्वच्छता अभियान को एक नई ऊंचाइयों पर ले जा सकेंगे। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने बताया कि 14 जनवरी को पंतग महोत्सव के साथ प्रदेश भर में 10 दिवसीय स्वच्छ विरासत अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके अन्तर्गत 75 ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर गौ पूजन के साथ इसका समापन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के नतीजे काफी उत्साहजनक रहे हैं। इसके माध्यम से न केवल स्थानीय लोगों बल्कि इन ऐतिहासिक धरोहरों पर पहुंचने वाले पर्यटकों को भी जोड़ा गया।

Neha Sharma

स्कूली बच्चों ने दिखाई ऐतिहासिक धरोहरों की झलक उक्त कार्यक्रम में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 07 विद्यालयों के लगभग 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों जैसे रूमी गेट, इमाम बाड़ा व आगरा फोर्ट इत्यादि के प्रतिरूप कार्ड बोर्ड के जरिये उनका मॉडल बनाकर दर्शाया गया, जिससे कि लोगों को हमारे देश की धरोहरों की जानकारी हो सके व लोग इनके इतिहास व महत्व को जानने और समझने के लिए प्रेरित हो सकें। प्रतियोगिता में बच्चों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें प्रथम, द्वीतीय व तृतीय पुरस्कार भी दिया गया। आयोजन में अपर नगर आयुक्त अभय पांडे, एसबीएम से प्रभारी डॉ बिन्नो रज़ा रिज़वी व जोनल अधिकारी ज़ोन 01 राजेश सिंह एवं अन्य कर्मचारी गण व प्रतिभाग करने वाले बच्चे मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष (New…
CM Yogi

सीएम योगी का निर्देश, जिलों में जाकर गेहूं खरीद की पड़ताल कर रहे नोडल अधिकारी

Posted by - April 21, 2024 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें समृद्ध करने में जुटी योगी सरकार (Yogi…

पीएम मोदी और ईरानी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस

Posted by - August 9, 2021 0
सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी को लेकर हमेशा आपत्तिजनक पोस्ट नजर आते रहे हैं, यूपी पुलिस…
kashi

शिवरात्रि पर पहली बार मिलेगा विश्वनाथ कॉरिडोर से मंदिर में प्रवेश

Posted by - March 9, 2021 0
वाराणसी। काशी में बन विश्वनाथ कॉरिडोर (Vishwanath Corridor) का काम तेजी से चल रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं…