Lokesh Rahul

लोकेश राहुल का शानदार शतक, भारत ने इग्लैंड को दिया 336 रनों का लक्ष्य

815 0

नई दिल्ली। पुणे में खेले जा रहे दूसरे वनडे में लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) (108) के शानदार शतक जमाया है। साथ ही कप्तान विराट कोहली (66) तथा युवा ऋषभ पंत (77) के आतिशी अर्धशतकों से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे वनडे में 50 ओवर में छह विकेट पर 336 रन का विशाल स्कोर बना लिया है।

भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरा

28 वर्षीय राहुल ने अपने करियर का पांचवां शतक बनाया है। राहुल ने 114 गेंदों पर 108 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। कप्तान विराट ने 79 गेंदों पर 66 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया ,जबकि पंत ने आतिशी अंदाज में खेलते हुए मात्र 40 गेंदों पर 77 रन में तीन चौके और सात छक्के उड़ाये। पंत के आउट होने के बाद आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मात्र 16 गेंदों पर 35 रन में एक चौका और चार छक्के जड़े।

हार्दिक के बड़े भाई और पिछले मैच में आतिशी अर्धशतक बनाने वाले क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में नौ गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 25 रन बनाये। पिछले मैच में मात्र दो रन से अपने शतक से चूकने वाले ओपनर शिखर धवन इस बार 17 गेंदों में मात्र चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

फरवरी में ही कोविड-19 की दूसरी लहर आ गई थी

भारत ने लगातार दूसरे मैच में 300 रनों का आंकड़ा पार किया और दूसरे मैच में आखिरी 10 ओवरों में बने 123 रनों की बदौलत पिछले मैच के 317 रनों को काफी पीछे छोड़ दिया।

Related Post

राजधानी दिल्‍ली में ब्लैकआउट की आशंका, केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। कोयले की कमी के चलते राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अभूतपूर्व बिजली संकट दस्तक दे रहा है।…
CM Vishnudev Sai

जनता ने चुना विकास का मार्ग, हिंसा को दिखाया बाहर का रास्ता: CM साय

Posted by - February 17, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में लोकतंत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बस्तर संभाग,…

संसद में बोली मोदी सरकार, तय समय सीमा के अंदर बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में मंगलवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर बयान दिया…