भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरा

भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरा

828 0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख आलम ने एक भड़काऊ बयान देते हुए कहा है कि भारत के 30 फीसदी भी मुसलमान अगर साथ आ जाएं तो चार-चार पाकिस्तान बन जाएगा।

एनआईए का दावा: सचिन वझे के घर से 62 कारतूस मिले

टीएमसी नेता शेख आलम ने आगे कहा कि वो लोग जो घटना को यहां से अंजाम देके गए हैं अगर हम चाहते तो इन्हें हम अपने एक आदेश से खत्म करवा देते। लेकिन नहीं हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि हम ममता बनर्जी के विश्वासपात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी जनसंख्या 30 फीसदी हैं और वे 70 फीसदी हैं। अगर पूरे भारत में हम 30 फीसदी लोग इकठ्ठा हो जाते है तो हम चार-चार पाकिस्तान बना सकते हैं। फिर कहां जाएंगे ये 70 फीसदी लोग?

फरवरी में ही कोविड-19 की दूसरी लहर आ गई थी

भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने शेख आलम का वीडियो शेयर कर ममता बनर्जी को घेरा और लिखा कि टीएमसी नेता शेख आलम ने बीरभूम के बासापाड़ा, नानूर में भाषण देते हुए कहा, अगर भारत में 30 फीसदी मुस्लिम एक साथ आते हैं, तो चार पाकिस्तान बन सकते हैं। आलम ममता बनर्जी के विश्वासपात्र हैं। ममता जी क्या इसका समर्थन करती है? क्या हम ऐसा बंगाल चाहते हैं? बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे फेज का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे फेज का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

 

 

Related Post

13 आईपीएस अफसरों का तबादला

योगी सरकार ने चार जिलों के कप्तान सहित 12 आईपीएस अफसरों का किया तबादला

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जौनपुर, अंबेडकरनगर, हरदोई व उन्नाव जिले के पुलिस कप्तानों सहित…
Great Indian Bustard

एआई से गोडावण का कृत्रिम गर्भाधान और स्वस्थ चूजे का जन्म, मुखयमंत्री ने दी बधाई

Posted by - October 22, 2024 0
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार काे ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। लगातार विलुप्ति की ओर बढ़ती गोडावण (Great Indian…
CM Dhami

नयार उत्सव से क्षेत्र को विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री

Posted by - October 24, 2024 0
देहरादून/पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से जहां इस क्षेत्र को विश्व…