प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका का दिखा नया अंदाज

925 0

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली का चुनावी दौरे के दौरान सपेरों से भी मुलाकात की। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा  ने कि विचारधारा के आधार पर कांग्रेस और बीजेपी में बहुत दूरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को फायदा नहीं होगा। हम पूरी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। हमारे उम्मीदवार मजबूत हैं।

ये भी पढ़ें :-राहुल की नागरिकता का विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

आपको बता दें उन्होंने कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की असलियत देश के सामने आ चुकी है। देश में किसान की कमर टूट चुकी है। किसान बताते हैं कि आमदनी दोगुनी नही आधी हो चुकी है। किसान छुट्टा जानवरों से काफी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश में 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। हर महीने किसान से बीमा के नाम पर पैसा लेकर 10 हजार करोड़ का लाभ कुछ चुनिंदा लोगो को दिया जा रहा है साथ ही मोदी सरकार को नोट बंदी पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश के गरीब लोग परेशान हो गए। मनरेगा को सरकार ने दुर्बल किया। यहां मनरेगा की मजदूरी नही मिलती। रोजगार सेवकों का मानदेय नही बढ़ाया।

ये भी पढ़ें :-डेरा बाबा के दर्शन कर रोड शो की शुरुआत करेंगे सनी देओल, तय होगा 75 किलोमीटर का रास्ता 

जानकारी के मुताबिक चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी का रायबरेली में एक नया ही अंदाज देखने को मिला। यहां के हंसा का पुरवा गांव पहुंची प्रियंका गांधी सपेरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान वे कोबरा को अपने हाथों में लेकर उनके साथ खेलती भी नजर आईं।

Related Post

PM Suryaghar Yojana

पीएम सूर्यघर योजना पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश का लहराया परचम, देश में बना सौर ऊर्जा का अग्रणी राज्य

Posted by - June 4, 2026 0
लखनऊ। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना (PM…
AK Sharma

बीजेपी सरकार दारा सिंह चौहान के साथ खड़े होकर घोसी का विकास करेगी: एके शर्मा

Posted by - August 26, 2023 0
मऊ/घोसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा…