दलेर मेहंदी भी हुए भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2019: हंसराज हंस के बाद अब भगवा पार्टी से जुड़े दलेर मेहंदी

1016 0

नई दिल्ली। BJP पार्टी में सितारों के आने का सिलसिला जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, मनोज तिवारी और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार हंसराज हंस की मौजूदगी में गायक दलेर मेहंदी ने भारतीय जनता  पार्टी का दामन थामा लिया है।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी नेता ने तेजस्वी से पूछा महागठबंधन का दूल्हा कौन? बोले- दुल्हन तो तैयार करवाइए 

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही हंसराज हंस भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट भी मिल गया। बता दें कि दलेर मेहंदी, हंसराज हंस के समधी हैं। मेहंदी की बेटी की शादी हंस के बेटे से हुई है। बीजेपी मेहंदी को पंजाब से टिकट दे सकती है। दलेर ने अपने गानों से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: पीएम के खिलाफ प्रियंका लड़ती तो फाइट अच्छी होती – बाबा रामदेव 

जानकारी के मुताबिक दलेर मेहंदी पंजाबी गानों के लिए मशहूर हैं। हाल ही में अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर से टिकट दिया है। हंसराज हंस 2016 से बीजेपी में हैं और पार्टी ने उन्हें उदित राज का टिकट काटकर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से टिकट दिया है। अब माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से बीजेपी मैदान में उतार सकती है।

Related Post

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को सजा, सही व्यवहार सिखाने के लिए करना होगा 6 माह का कोर्स

Posted by - May 6, 2019 0
टेक डेस्क। सोशल मीडिया पर नफरत भरी पोस्ट, करने पर ऑस्ट्रिया में अब दोषी को को नई तरह की सजा…
jp nadda

दिल्ली विधानसभा में मिले जनादेश का करते हैं सम्मान : जेपी नड्डा

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव नतीजों में हार स्वीकार करते हुए कहा कि…