loksabha

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

712 0

नई दिल्ली । लोकसभा  (Lok Sabha) की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है। इसी के साथ बजट सत्र की कार्यवाही समाप्त हो गई। सदन स्थगित होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंचे।

  • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित
  • लोकसभा के बजट सत्र में हुआ 114% काम
लोकसभा   (Lok Sabha) की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है। इसी के साथ बजट सत्र की कार्यवाही समाप्त हो गई। सदन स्थगित होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा   (Lok Sabha) पहुंचे। कांग्रेस के रवनीत सिंह ने पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछा था। इसके कुछ देर बाद ही पीएम मोदी सदन में पहुंच गए। इस दौरान सदन में भारत माता की जय के नारे गूंजे।

लोकसभा  (Lok Sabha)  के बजट सत्र के दौरान 18 बिल पास किए गए। विभिन्न मंत्रालयों के 163 रिपोर्ट को स्टैंडिंग कमेटी के सामने पेश किया गया। लोकसभा  (Lok Sabha) में पीठासीन अधिकारी भृतहरि महताब ने सदन के बजट सत्र में 114% उत्पादकता के साथ काम करने की जानकारी दी। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई।

कांग्रेस ने उठाया पेट्रोल-डीजल का मसला

बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा  (Lok Sabha)  में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह ने पेट्रोल-डीजल की कीमत का मुद्दा उठाया। साथ ही सवाल किया कि ये बजट सत्र है लेकिन हम प्रधानमंत्री से कहां जाकर मिलें, क्या उनसे बंगाल की रैली में जाकर मिलें। सदन में कई बिल पास हुए लेकिन गरीब के लिए पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के मुद्दों पर कोई बात नहीं हुई।

फास्टैग के कारण बढ़ा टोल कलेक्शन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसान आंदोलन की वजह से हमारे कई हाइवे ऑपरेट नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा कोरोना के वजह से भी हमें लगा था कि हमारा टोल कलेक्शन गिरेगा, लेकिन हमने तेजी से फास्टैग को लागू किया और अभी 93% टोल कलेक्शन फास्टैग से हो रहा है। इसके चलते हमारा टोल कलेक्शन बढ़ा है। यह 34,000 करोड़ रुपये तक हुआ है।

चेन्नई और पुणे के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर

नितिन गडकरी ने कहा कि हमने चेन्नई और पुणे के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर की योजना बनाई है। इसमें नीचे छह या आठ लेन का सड़क होगा, उसके ऊपर एक फ्लाईओवर होगा, फ्लाईओवर के ऊपर एक और फ्लाईओवर और उसके ऊपर एक मास रैपिड ट्रांजिट होगा, ऐसा डिजाइन बनाने के लिए बोला है।

Related Post

काराकाट और उजियारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे

बिहार में दो जगह से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जीत सुनिश्चित का किया दावा

Posted by - April 3, 2019 0
पटना। विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने यहां बुधवार यानी आज अपने हिस्से की चार…
Uttarakhand Police

मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा

Posted by - August 30, 2025 0
देहरादून। प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police)…
Yogi

सीएम योगी ने अधिकारियों को सुबह 10 से 11 बजे तक जनसुनवाई करने का का दिया निर्देश

Posted by - May 31, 2022 0
लखनऊ। पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण अपनी शीर्ष प्राथमिकता…

ओवैसी आप ‘महाराज योगी’ के तेज से ही नष्ट हो जाओगे, उन्हें छू के तो दिखाओ- रवि किशन का पलटवार

Posted by - July 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। रवि…