मुजफ्फरनगर में डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के विरोध में धरना, प्रदर्शन

742 0

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने रैली निकाली। ये रैली भोपा रोड, संजय मार्ग पर श्रीराम दरबार कार्यालय से निकाली गयी।

जिले में रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने बढ़ती हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।

समाजसेवियों ने महंगाई के खिलाफ एक रैली निकाली, जिसमें समाजिक संगठन, धार्मिक और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल हुये। पैदल निकाली गयी वाहन रैली भोपा पुल से होते हुए नवीन पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस दौरान बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उन्होंने जल्द ही बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। समाजसेवक मनीष चौधरी ने कहा कि नोटबंदी के बाद कोरोना काल से ही आम आदमी की कमर टूटी हुई है और रोजगार कम हो गये हैं, जिससे बेरोजगारी और बुखमरी बढ़ी है।

अब रसोई गैस के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों को महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है, जिससे दो वक्त की रोटी मिलने में भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत ही पूरी नहीं हो पा रही है और दिनोदिन महंगाई बढ़ती जा रही है,जिससे आम जनता परेशान है।

Related Post

Job Fair

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

Posted by - April 13, 2026 0
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को आयोजित भव्य रोजगार मेला (Job Fair) एवं विकास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश…
AGRA POLICE MURDER CASE

आगरा में दरोगा की हत्या: नम आंखों के साथ शहीद को अंतिम विदाई

Posted by - March 25, 2021 0
आगरा। जिले के खंदौली थाना क्षेत्र में स्थिति गांव नहर्रा में भाईयों का जमीनी विवाद सुलझाने गए दारोगा प्रशांत कुमार…