Wife

पति और भाभी मनाते थे रंगरलिया, पत्नी के रोकने पर दोनों ने जिंदा जलाया

521 0

बांदा: यूपी के बांदा जिले में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। एक घर में अपने पति और जेठानी के बीच घिनौनी हरकत को देखर आवाज उठाने पर दोनों ने मिलकर पत्नी (Wife) डीजल डालकर जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद से कोहराम मच गया, चीख पुकार सुनते ही ग्रामीण व परिवार वालों ने महिला को आनन-फानन में बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जल चुकी महिला का बयान लिया, जिसमे उसने दोनों की करतूत का खुलासा किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

यह घटना कोतवाली मेमो इलाके की है। मरने से पहले महिला तरवरी ने अपने बयान में बताया कि, मेरे पति सज्जन आए दिन जेठानी के साथ अय्याशियां करते थे और रंगरलिया मनाते थे, कई बार मना किया तो मेरे साथ आए दिन मारपीट करते थे। मैंने जब पति और जेठानी को आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसके बाद मैंने विरोध किया फिर मेरे पति और जेठानी ने दोनों ने मिलकर के मुझपर डीजल डालकर जिंदा जला दिया है।

जल चुकी महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला की आग लगने से मौत हो गई थी। महिला के शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच की जा रही है।

IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, पति-पत्नी गिरफ्तार

Related Post

CM Yogi

कोरोना संक्रमितों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : योगी

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि   कोरोना संक्रमितों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। मरीजों को सरकारी…
Underwater Drone

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

Posted by - December 25, 2024 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…
UKSSSC

गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Posted by - April 9, 2021 0
जिले के एक निजी अस्पताल में गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराकर लज्जा भंग करने के आरोप में एक…
CM Yogi

कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने शुरू किया लेकिन समाप्त भारत ने किया : योगी

Posted by - July 26, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को सेंट्रल कमांड, कैंट, लखनऊ में कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas)…
shivling

ज्ञानवापी परिसर में मिला शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, विहिप का दावा

Posted by - May 21, 2022 0
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रमुख आलोक कुमार ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) मामले में सुप्रीम…