प्रियंका गांधी

प्रवासियों को उनके हाल पर छोड़ा, क्या कोविड पर आपकी यही योजना है? : प्रियंका गांधी

728 0

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने ट्वीट कर कहा कि कोविड की भयावहता देखकर ये तो स्पष्ट था कि सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे लेकिन प्रवासी श्रमिकों को एक बार फिर उनके हाल पर छोड़ दिया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) ने कल 6 दिन के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। इस ऐलान के साथ दिल्ली में रह रहे कई प्रवासी मजदूर अपने राज्य वापस जाने के लिए अलग अलग बस अड्डों पर जमा हो गए। हजारों की तादाद में पहुंची इन भीड़ को डर है कि कही एक बार फिर पहले की तरह लॉकडाउन लगा दिया जाएगा और वो अपने परिवार से दूर फंस जाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ प्रवासी मजदूरों की इतनी संख्या में पलायन को देखते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सराकर पर सवाल उठाया और पूछा कि उनके पास प्रवासी मजदूरों के लिए कोई योजना क्यों नहीं है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोविड की भयावहता देखकर ये तो स्पष्ट था कि सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे लेकिन प्रवासी श्रमिकों को एक बार फिर उनके हाल पर छोड़ दिया। क्या यही आपकी योजना है? नीतियां ऐसी हों जो सबका ख्याल रखें।

Related Post

सीएम योगी का बड़ा फैसला, गन्ने के समर्थन मूल्य में किया 25 रुपए का इज़ाफा

Posted by - September 26, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे…

पीएम मोदी और ईरानी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, दर्ज हुआ केस

Posted by - August 9, 2021 0
सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी को लेकर हमेशा आपत्तिजनक पोस्ट नजर आते रहे हैं, यूपी पुलिस…