जानें क्यों दी जाती है बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने की क्यों दी जाती है सलाह

2248 0

लखनऊ डेस्क। अगर आपकी अपने पार्टनर से हर समय किसी न किसी बात को लेकर अन-बन रहती है तो यह एक गंभीर मामला हो सकता है। अच्छे खासे रिश्ते में तनाव, अविश्वास और प्यार में कमी आने लगती है। आपकी शादीशुदा जिंदगी में खोए रंग वापस लौटाने में आपकी मदद कर सकता है राधा-कृष्ण से जुड़ा एक उपाय बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-मूंगफली खाने में जितनी है स्वादिष्ट, उतनी ही इन बीमारियों को रखती है कोसों दूर 

1-राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि पति-पत्नी को अपने बैडरूम में सिरहाने की दीवार पर राधा-कृष्ण की सुंदर सी तस्वीर लगानी चाहिए। बता दें, ये तस्वीर अगर लाल रंग के फ्रेम में बनी हो तो परिणाम और भी जल्दी और अच्छे मिलते हैं।

2-राधा-कृष्ण की तस्वीर को ऐसी जगह लगाएं जहां सुबह-शाम आपकी नजर पड़ती उस पर पड़ती रहे। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। ध्यान रखें राधा-कृष्ण की जो तस्वीर आप बैडरूम में लगा रहे हैं, उसमें राधा-कृष्ण के अलावा अन्य गोपियां न हो।

3-आपने कई बार यह सुना होगा कि हर शादीशुदा जोड़े को अपने बेडरूम में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, लेकिन अगर पार्टनर संग अक्सर आपका मन मुटाव रहता है तो आपको अपने कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए।

4-पति-पत्नी को अपने रिश्ते मधुर करने के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर के ठीक सामने वाली दीवार पर अपनी तस्वीर लगानी चाहिए।पति-पत्नी अगर सुबह-शाम इस तस्वीर के दर्शन करेंगे तो उनका मानसिक तनाव कम होगा।साथ ही, आपस में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता का BJP पर निशाना-दूसरे राज्यों के गुंडे नंदीग्राम में दाखिल हो गए

Posted by - March 31, 2021 0
नंदीग्राम।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में परेशानी खड़ी करने और मतदाताओं…
गंगा का कायाकल्प

गंगा के कायाकल्प में जनसहभागिता जरूरी, ताकि विश्वपटल पर होगी चर्चा : पीएम मोदी

Posted by - December 14, 2019 0
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कानपुर में कहा कि गंगा समूचे भारतीय उपमहाद्वीप की पवित्र नदी है। इसको स्वच्छ…