जानें बादाम खाने का सही तरीका, तभी मिलेगा पूरा लाभ

793 0

नई दिल्ली। सर्दियों में लोग सेहत बनाने के लिए बादाम तो खाते हैं, लेकिन बादाम खाने का तरीका शायद कम लोग ही जानते हैं। इस वजह से बादाम खाने का जो लाभ मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है।

बादाम अपने आप में एक संपूर्ण आहार होता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई मायने में बहुत लाभदायक है। बादाम खाने से व्यक्ति का पाचनतंत्र अच्छा रहता है। दिमाग को मजबूत बनाने में बादाम अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही बालों के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है। त्वचा को सुंदर बनाने में बादाम का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन बादाम का पूरा लाभ तभी मिलता है। जब इसको सही तरह से खाया जाए। सर्दी के मौसम में बादाम खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। बादाम एनर्जी से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से थकान की समस्या दूर होती है।

बादाम के छिलके में पाया जाता है टैनिन

बादाम को हमेशा छीलकर ही खाना चाहिए। बादाम में टैनिन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है जो इसके पोषक तत्वों को शरीर में पहुंचने से रोकता है। यह इसके छिलके में पाया जाता है।

छिलका उतार खाएं बादाम

बादाम को रात में भिगो देना चाहिए इसके बाद सुबह बादाम के छिलके उतार कर बादाम को अच्छे ढंग से धोकर खाना चाहिए। सबसे बेहतर होता है इसे बारीक पीस कर खाना। पीसकर खाने से बादाम के गुण में बढ़ोत्तरी हो जाती है।

शरीर के दूषित पदार्थों को करता है बाहर

भीगे बादाम में एंटीऑक्सीडेंट,कॉपर और राइबोफ्लेविन होता है जो कई रोगों को दूर रखने में मदद करता है। सुबह के समय बादाम खाने से शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

Related Post

High court

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब से अंतोष जाहिर किया है। बता…