मैंगो आइसक्रीम

मैंगो आइसक्रीम बनाने का जानें सबसे आसान तरीका, क्रीम जैसी सॉफ्ट बनाएं आइसक्रीम

1008 0

नई दिल्ली। गर्मियों में ठंडे-ठंडे आम खाने का एक अलग ही मजा है, वहीं आम के अलावा मैंगो शेक और मैंगो आइसक्रीम डिशेज को भी लोग काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं मैंगो आइसक्रीम (mango ice cream ) बनाने का सबसे आसान तरीका-

सामग्री-
एक कप दूध
3 कप क्रीम
1 कप आम , प्यूरी
1 कप आम , टुकड़ों में कटा हुआ
1 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर
1 टेबल स्पून वनीला
1 कप चीनी

विधि-

  • कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर एक तरफ रख दें।
  • बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म कर लें। चीनी को पूरी तरह घुलने दे और इसमें उबाल आने दें।
  • जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर दोबारा उबाल आने दें, धीमी आंच पर एक मिनट पकाएं आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  • इसमें मैंगो प्यूरी, टुकड़े, क्रीम और वनीला डालें। इसे अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डालें।
  • पूरी तरह सेट होने के लिए फ्रिज में रखें, इसे बाहर निकाले और हैंड बीटर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दें।
  • ढक्कन टाइट से बंद किया हुआ होना चाहिए, बर्फ की परत न आने दे। एक बार फिर से फेंटकर वापस फ्रिजर में सेट होने के लिए लगा दें।

पेट्रोल-डीजल के लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, जानें क्या है नई कीमत?

Related Post

CM UDDHAV

IPS रश्मि शुक्ला व पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार

Posted by - March 25, 2021 0
मुंबई । महाराष्ट्र में तमाम आलोचनाओं का सामना कर रही उद्धव सरकार अब आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार…
CM Dhami

पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई : मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत को उनकी जयंती के…
Anand Bardhan

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - March 11, 2026 0
मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए…