लखीमपुर हिंसाः SC में हुई सुनवाई, कहा- दर्ज करें गवाहों के बयान

636 0

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को घटना के गवाहों को सुरक्षा देने का निर्देश दिया है। साथ ही, अदालत ने ये भी निर्देश दिया कि गवाहों के बयान तेजी से दर्ज किए जाएं। कोर्ट ने यूपी सरकार से लखीमपुर हिंसा में पत्रकारों की हत्या की जांच पर जवाब दाखिल करने को भी कहा है। अब मामले की अगली सुनवाई 8 नवंबर को होगी।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि, घटना के दौरान 4-5 हजार लोगों की भीड़ थी जो सभी स्थानीय लोग हैं और यहां तक ​​कि घटना के बाद भी ज्यादातर आंदोलन करते रहे। हमें यही बताया गया है। फिर, इन लोगों की पहचान में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि, लोगों ने कार और कार के अंदर मौजूद लोगों को देखा है।

यूपी सरकार ने रिपोर्ट जमा की

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर यूपी पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा दिया। यूपी सरकार के लिए पेश हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा, इसमें 68 में से 30 गवाहों के बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दर्ज कर लिए गए हैं। उनमें 23 चश्मदीद गवाह भी हैं। कुछ ही लोग दूसरे राज्य के थे। जो सबसे नजदीक थे, उनकी गवाही अहम है। मैं चाहता हूं कि कोर्ट कुछ गवाहों के मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान को देखे। साल्वे ने कहा कि, डिजिटल मीडिया पर मौजूद वीडियो के जरिए आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है: मुख्यमंत्री साय

Posted by - November 28, 2024 0
रायपुर। जनजातीय समाज का इतिहास धरती पर मनुष्य के पहले पदचाप के साथ जुड़ा हुआ है। जनजातीय संस्कृति ने भगवान…
रिजर्व बैंक के नए नियम

डेबिट-क्रेडिट कार्ड के दुरुपयोग पर आज से लगेगी रोक, लागू हुए रिजर्व बैंक के नए नियम

Posted by - March 16, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आए दिन डिजिटल ट्रांजेक्शन से हो रहे फ्रॉड को देखते हुए रिजर्व बैंक सख्त हो गया है। डेबिट…
DM Savin Bansal

2 विवाहित पुत्रों ने सम्पति पर कब्जा कर, 85 वर्षीय पिता व 78 वर्षीय माता को किया बेदखल; भरणपोषण अधिनियम में डीएम कोर्ट में वाद दायर

Posted by - July 21, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति आज भी जनता…