कुशीनगर हादसा:तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई जीप, 3 की मौत, 5 घायल

701 0

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोपालगंज के लिए सवारी लेकर जा रहे कमांडर जीप हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक ने जिला अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में 5 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी तमकुही में प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति नाजूक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना होते ही मौके पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलेत ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन, आस पास के लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क जाम कर दिया। आधा घंटा तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर फोरलेन पर आवागमन बहाल कराया। पुलिस मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि, गुरुवार की सुबह तमकुहीराज से गोपालगंज के लिए सवारी लेकर कमांडर जीप जा रही थी। लतवाचट्टी के सामने फोरलेन पर अचानक पीछे से आ रहे ट्रक का अगला पहिया फट गया, जिससे चालक का ट्रक से संतुलन बिगड़ गया। ट्रक अनियंत्रित होकर जीप में ठोकर मारकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

Related Post

Moto GP

Moto GP भारत के जरिए यूपी की सशक्त छवि को प्रस्तुत करेगी योगी सरकार

Posted by - September 21, 2023 0
लखनऊ/नोएडा। शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने जा रही पहली ‘Moto GP भारत’…
cm yogi

सीएम को कमिश्नर, डीएम, नगरायुक्त, तहसील और थाना स्तर की दी जा रही रिपोर्ट

Posted by - August 20, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के पास आम लोगों की शिकायतों के गुणवत्तायुक्त निस्तारण की शासन स्तर से लेकर…
Taj Hotel

सीएम योगी से भेंट में टाटा संस के चेयरमैन ने यूपी में होटल श्रृंखला विस्तार का रखा प्रस्ताव

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वैश्विक एवं घरेलू पर्यटन के तीव्र विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए राज्य के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी…