कुछ नेताओं के ‘अतिविश्वास’ के चलते भाजपा की हार हुई- सुभेंदु अधिकारी

613 0

बंगाल भाजपा में सुवेंदु अधिकारी के आने के बाद पार्टी के भीतर कलह बढ़ गया है, विधानसभा चुनाव में हार के बाद छींटाकशी और बढ़ी है। हालांकि, मीडिया से बात करते हुए इस हार का ठीकरा अब सुवेंदु अधिकारी ने पार्टी के नेताओं के सिर फोड़ा है।

राज्य में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल चुनाव में भाजपा कुछ नेताओं के ‘अतिविश्वास’ के चलते हारी। उन्होंने कहा- कई नेताओं को लगने लगा था कि भाजपा 170 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी लेकिन जमीनी हकीकत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

बीते साल तृणमूल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “हमने पहले दो चरणों के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हमारे कई नेता आत्मसंतुष्टि और अतिविश्वास से घिर गए। उन्होंने यह मानना शुरू कर दिया था कि बीजेपी 170-180 सीटें जीतने वाली है, लेकिन उन्होंने जमीनी कार्य नहीं किया। इसकी कीमत चुकानी पड़ी। लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही जमीनी स्तर पर काम करना भी जरूरी है, जिसके लिए मेहनत करनी पड़ती है।” बता दें कि विधासनभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने दावा किया था कि वह 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर बंगाल में सरकार गठित करेगी, लेकिन विधानसभा चुनाव में बीजेपी मात्र 77 सीटों पर सिमट गई, जबकि तृणमूल कांग्रेस 213 सीटों पर जीत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है।

PM मोदी- विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी, लोगों ने याद दिला दिया ‘दीदी ओ दीदी’ वाला कमेंट

बता दें कि पूर्वी मेदिनापुर जिले के चांदीपुर इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान सुवेंदु ने यह बात कही। बता दें कि पिछले साल तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘हमने पहले दो चरणों के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हमारे कई नेता आत्मसंतुष्टि और अतिविश्वास से घिर गए। उन्होंने यह मानना शुरू कर दिया था कि भाजपा 170-180 सीटें जीतने वाली है, लेकिन उन्होंने जमीनी कार्य नहीं किया। इसकी कीमत चुकानी पड़ी।’

Related Post

AK Sharma

देश व प्रदेश में पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ जनहित को समर्पित चल रही सरकार-ए.के. शर्मा

Posted by - March 26, 2025 0
भदोही: उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘यूपी…
CM Yogi

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

Posted by - July 4, 2023 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रावण मास की शुरुआत पर मंगलवार की सुबह…

भाजपा को वोट देकर पछता रहा है ब्राह्मण – मायावती

Posted by - July 18, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पत्रकारों…
CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम योगी ने इलाज के लिए मदद मांगने वाले को दिया आश्वासन

Posted by - May 20, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन…