कृति सेनन

कृति सेनन की टैटू वाली तस्वीर से फैंस में मची खलबली, कहा- कुछ नया करने की शुरुआत

1104 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर अपने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके कंधे पर एक टैटू नज़र आ रहा है।कृति का ये टैटू हालांकि पूरा नज़र नहीं आ रहा है।

कृति के फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इसका मतलब क्या है?

टैटू वाली इस तस्वीर के सामने आने के बाद से कृति के फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इसका मतलब क्या है? कृति ने इस टैटू वाली तस्वीर को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा कि कुछ नया करने की शुरुआत है। हालांकि देखने में टैटू ‘K’ की तरह दिखाई दे रहा है, जो कि कृति के नाम का पहला अक्षर मालूम पड़ता है, लेकिन वह इसे एक रहस्य बनाये रखना चाहती हैं, क्योंकि रणनीतिक रूप उन्होंने तस्वीर में इसे सिर्फ ‘वी’ जैसा दिखाया है। उन्होंने अपने टैटू वाले पोस्ट में हैशटैग ‘इंक्ड’ भी जोड़ा है।

पीएम मोदी सोशल मीडिया को करेंगे गुडबाय, बॉलीवुड सेलेब्स बोले- ‘एक और सर्जिकल स्ट्राइक’

क्या कृति इससे किसी नए चीज़ की शुरुआत की जानकारी देना चाहती हैं?

बता दें कि इस टैटू का क्या मतलब है? और क्या कृति इससे किसी नए चीज़ की शुरुआत की जानकारी देना चाहती हैं? ये कहना अभी जल्दबाज़ी होगी। फैंस अलग अलग तरह के कयास ज़रूर लगा रहे हैं, लेकिन सच क्या है ये तो कृति ही बता सकती हैं। सोशल मिडिया के ज़रिए कृति सेनन अपने फैंस को हमेशा अपनी जिंदगी से जुड़ी हर एक चीज पोस्ट करती रहती हैं।

कृति के फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘पानीपत’ में नज़र आई थीं। फिलहाल लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मिमी’ में बिज़ी हैं. इसके अलावा वो आने वाले दिनों में ‘हीरोपंती 2’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘हाउसफुल 5’ में भी नज़र आएंगी।

Related Post

“Unbreakable” की कहानी सुने बिना काम करने लिए सहमत ब्रूस विलिस

Posted by - January 12, 2019 0
मुंबई।हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ब्रूस विलिस इन दिनों चर्चा में हैं। अगले हफ्ते उनकी फिल्म ग्लास सिनेमाघरों में रिलीज होने…
अनिल कपूर

अनिल कपूर ने दिया फिटनेस मंत्र, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की

Posted by - April 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर ने अपने प्रशंसकों के बीच फिटनेस मंत्र शेयर किया है। अनिल कपूर…
राम विलास पासवान

वाराणसी का परिणाम आ चुका है, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी : राम विलास पासवान

Posted by - April 26, 2019 0
वाराणसी। राजग के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा…