KRITI SENON

कृति सेनन को चाहिए समंदर का किनारा और कॉकटेल

1397 0
मुंबई । कृति सेनन (Kriti Sanon) गर्मियों के लिए एक दम तैयार हैं। उन्हें अब केवल समंदर के किनारे और कॉकटेल की आवश्यकता है। कृति सेनन (Kriti Sanon) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बहुत ही ग्लैमरस फोटो पोस्ट की है। पोस्ट के जरिेए उन्होंने बताया कि वह गर्मियों के लिए तैयार हैं, बस जरूरत है उन्हें समंदर किनारे और कॉकटेल की। कृति के इस फोटो पर अब तक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

कृति (Kriti Sanon) ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने स्लिट वाली पोल्का डॉटेड ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीरों में वह अपने बालों के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं।

उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘गर्मी आ गई है..अब बस बीच (समंदर किनारे) और कॉकटेल की जरूरत है।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में नजर आने वाली हैं। वह राजकुमार राव के साथ अभिषेक जैन की आगामी कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में परेश रावल और डिंपल कपाड़िया भी हैं और यह अगले साल रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा लक्ष्मण उटेकर की फिल्म ‘मिमी’ में भी कृति नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी हैं।

Related Post

Sushanat Singh Rajput

अभिनेता सुशांत सिंह से जुड़े ड्रग केस में एनसीबी ने 33 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Posted by - March 5, 2021 0
मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़े ड्रग्स मामले में एनडीपीएस की विशेष…

शाहरुख़ की ज़ीरो से भिड़ना नहीं चाहते रणवीर,आगे बढ़ा दी सिंबा की रिलीज़ डेट

Posted by - December 6, 2018 0
मुंबई। बादशाह खान या बॉलीवुड के बाजीराव यानि रणवीर सिंह कौन है आपकी पहली पसंद? दरअसल दोनों की ही फिल्मे…

जावेद अख़्तर के ख़िलाफ़ मुंबई में केस दर्ज, आरएसएस की तुलना तालिबान से करने का आरोप

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली।  हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख़्तर अपनी बेबाकी के कारण एक बार फिर चर्चा…