Filmfare Awards 2020

Filmfare Awards 2020 : ‘गली ब्वॉय’ ने जीते 12 अवॉर्ड, देखें विजेताओं की सूची

996 0

गुवाहाटी। बॉलीवुड के सबसे चर्चित Filmfare Awards 2020 नाइट का आयोजन शनिवार को किया गया। यह 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स है। खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि फिल्मफेयर का आयोजन मुंबई से बाहर किया गया।

65वें Filmfare Awards 2020 का गुवाहाटी में आयोजन

65वें Filmfare Awards 2020 का आयोजन गुवाहाटी में किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की है। इस अवॉर्ड्स शो का आयोजन गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया। 65वें Filmfare Awards 2020 का प्रसारण 16 फरवरी की टीवी पर किया जाएगा।

65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड से सभी सितारे एक दिन पहले ही गुवाहाटी पंहुच गए थे। इस आयोजन में शामिल होने वालों में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,अक्षय कुमार, करण जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, इरफान खान,अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष मल्होत्रा, वाणी कपूर, रणवीर शौरी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा, उषा उत्थुप जैसे कलाकारों के नाम शामिल थे।

पंचकल्याणक महोत्सव : मुनिश्री सौरभ सागर ने कहा कि हर पल जपते रहो प्रभु नाम 

65वें Filmfare Awards 2020  नाइट से जुड़े वीडियो और तस्वीरेें भी सोशल मीडिया पर वायरल

65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट से जुड़े वीडियो और तस्वीरेें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बात करें नॉमिनेशन्स की तो इस बार फिल्मफेयर के लिए मिशन मंगल ,उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ,छिछोरे और गली बॉय फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर थी। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड रणवीर सिंह ने अपने नाम किया तो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट बनीं। इन दोनों को ये अवॉर्ड ‘गली ब्वॉय’ फिल्म के लिए मिला। फिल्मफेयर अवॉर्ड में ‘गली ब्वॉय’ फिल्म नॉमिनेशन से लेकर विनर्स की लिस्ट में सबसे आगे रही। इस फिल्म को अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे जिसमें से इस फिल्म ने 12 अवॉर्ड अपने नाम किए।

बता दें कि अंग्रेजी मैग्जीन फिल्म फेयर की हर साल इस अवॉर्ड का आयोजन किया जाता है। इस अवॉर्ड की शुरुआत साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की स्थापना के साथ साल 1954 में हुई थी। फिल्मफेयर पुरस्कार की घोषणा और ज्यूरी के सदस्यों के मत के आधार पर दिए जाते हैं। पहले इस पुरस्कार समारोह का नाम ‘द क्लेयर्स’ था जो फिल्मों के आलोचक क्लेयर मेंदिनोचा के नाम पर आधारित था। 21 मार्च 1954 को हुए पहले पुरस्कार समारोह में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गए थे।

जानें कि किसको मिला कौन सा पुरस्कार?

कैटेगरी

  • बेस्ट एक्टर मेल- रणवीर सिंह (गली ब्वॉय)
  • बेस्ट एक्टर फीमेल- आलिया भट्ट (गली ब्वॉय)
  • बेस्ट एक्टर मेल क्रिटिक्स – आयुष्मान खुराना (ऑर्टिकल 15)
  • बेस्ट एक्टर फीमेल क्रिटिक्स- भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- आदित्य धर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर – अभिमन्यु दासानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस – अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सिद्धांत चतुर्वेदी (गली ब्वॉय)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अमृता सुभाष (गली ब्वॉय)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- शिल्पा राव (घुंघरू (वॉर)
  • बेस्ट प्लैकबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह (कलंक नहीं) (फिल्म- कलंक)
  • बेस्ट लिरिक्स- डिवाइन और अंकुर तिवारी (अपना टाइम आएगा) (फिल्म- गल्ली ब्वॉय)
  • बेस्ट वीएफएक्स- शेरी भरदा एंड विशाल आनंद (वॉर)
  • बेस्ट एक्शन- पॉल जेनिंग्स, ओह सी यंग, परवेज शेख और फ्रैंज स्पिलहौस (वॉर)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- रेमो डिसूजा घर मोरे परदेसिया (कलंक)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- जय ओजा (गली ब्वॉय)
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- कर्ष काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिव (गली ब्वॉय)
  • बेस्ट एडिटिंग- शिवकुमार वी पणिक्कर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- बिश्वदीप दीपक चटर्जी और निहार रंजन सामल (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सुजैन कैपलन मेर्वांजी (वॉर)
  • बेस्ट कॉस्टयूम- दिव्या गंभीर, निधि गंभीर (सोनचिड़िया)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट- रमेश सिप्पी
  • बेस्ट एक्ट्रेस (शॉर्ट फिल्म)- सारा हाशमी (बेबाक)
  • बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म)- राजेश शर्मा (टिंडे)
  • बेस्ट एक्शन (शॉर्ट फिल्म)- शाजिया इकबाल (बेबाक)
  • बेस्ट नॉन फिक्शन (शॉर्ट फिल्म)- अनंत नारायण महादेवन (विलेज ऑफ़ अ लैसर गॉड)
  • पीपल च्वॉइस अवॉर्ड (बेस्ट शॉर्ट फिल्म)- रोहित बापू काम्बले (देशी)

Related Post

शहिद मेजर की पत्नी के हौसले को सलाम, लेफ्टिनेंट बन दी थी पति को श्रद्धांजलि

Posted by - August 3, 2019 0
लखनऊ डेस्क। उग्रवादियों के हमले में आर्मी मेजर प्रसाद महादिक, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पोस्टेड थे, जहां दिसंबर 2017…
mehavish-hayat

महविश हयात का नाम दाऊद के साथ जोड़े जाने पर एक्ट्रेस ने भारत के खिलाफ कही यह बात

Posted by - August 27, 2020 0
भारत के मोस्ट-वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम (Mahvish Hayat was added to Dawood) का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात के साथ…
चुनाव आयोग सख्त

योगी, माया के बाद चुनाव आयोग ने आजम और मेनका के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक

Posted by - April 16, 2019 0
लखनऊ। सीएम योगी और मायावती के खिलाफ कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और सपा पार्टी…
बीएसएनएल

संकट से गुजर रहे एमटीएनएल-बीएसएनएल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Posted by - February 24, 2020 0
बिजनेस डेस्क। एमटीएनएल और बीएसएनएल दोनों सरकारी दूरसंचार कंपनियों में भीषण नकदी संकट चल रहा है। दोनों ही कंपनियों का…