Shahshi Tharoor

लव जिहाद पर BJP के भय फैलाने का केरल में नहीं होगा असर : शशि थरूर

692 0
नई दिल्ली।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने रविवार को कहा कि भाजपा सिर्फ संप्रदायवाद और ‘लव जिहाद’ पर भय फैलाने का काम तथा लोगों को बांटने वाली नफरत की राजनीति कर सकती है, जिसका बहुलतावादी केरल में असर नहीं होने जा रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) मीडिया से कहा कि केरल में हवा का रूख स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है और दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन वह बड़ी जीत हासिल होने की उम्मीद करते हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ संप्रदायवाद और लव जिहाद पर भय फैलाने का काम कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए 88 वर्षीय ई. श्रीधरन राज्य के राजनीतिक भविष्य का जवाब नहीं हो सकते हैं।

थरूर (Shashi Tharoor)  ने इन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि केरल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं होने से कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की संभावना क्षीण है और कहा कि पार्टी में अनुभवी और सक्षम नेता हैं, जिनमें से कोई भी मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं।

कांग्रेस सांसद ने मीडिया से कहा कि केरल में हवा का रूख स्पष्ट रूप से यूडीएफ के पक्ष में है और दो मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन वह बड़ी जीत हासिल होने की उम्मीद करते हैं।

चुनावों में भाजपा के एक कारक होने और भगवा दल द्वारा मेट्रोमैन ई. श्रीधरन को मुख्य व्यक्ति के तौर पर पेश करने के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल संप्रदायवाद पेश कर सकती है, ‘लव जिहाद’ पर भय फैलाने का काम कर सकती है और लोगों को बांटने वाली नफरत भरी राजनीति कर सकती है, जो केरल सहित बहुलतावादी समाज में नहीं चलने जा रहा है।’

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का वामपंथी दलों से गठबंधन करने और केरल में वाम मोर्चे के खिलाफ चुनाव लड़ने के दोहरे रवैये के भाजपा के आरोपों पर तिरूवनंतपुरम के लोक सभा सदस्य ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में हर राज्य का अपना अलग राजनीतिक चरित्र है।

Related Post

CS Upadhyay

संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन नहीं तो दिल्ली कूच करेंगे दो करोड़ लोग: चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - November 24, 2023 0
लखनऊ/ देहरादून।  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन के लिए चल रहे अभियान ‘हिन्दी से न्याय’ (Hindi se Nyay)…
cm yogi

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यूपी और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान…
CM Nayab Singh Saini

श्री गुरु तेग बहादुर ने धर्म और देश की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया: मुख्यमंत्री

Posted by - November 11, 2025 0
पिंजौर: हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर मंगलवार को दूसरी…
Rajesh Kumar

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

Posted by - October 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश…