दिहाड़ी मजदूर 12 करोड़ की लॉटरी

केरल : दिहाड़ी मजदूर रातों रात बना करोड़पति, 12 करोड़ की लगी लॉटरी

1045 0

केरल। केरल के कन्नूर जिले का निवासी एक दिहाड़ी मजदूर 12 करोड़ की लॉटरी लगने से रातोंरात करोड़पति बन गया है। गरीबी के बावजूद लॉटरी का टिकट खरीदने के शौकीन मजदूर ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसके जरिए वह करोड़पति बन जाएगा। हालांकि, इस राशि का बड़ा हिस्सा टैक्स में चला जाएगा।

केरल के कन्नूर जिले में स्थित मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन मजदूरी करके करते हैं जीवन का निर्वहन 

केरल के कन्नूर जिले में स्थित मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन मजदूरी करके जीवन का निर्वहन करते हैं। हालांकि राजन ने कभी भी यह नहीं सोचा था कि लॉटरी का टिकट उन्हें रातोंरात करोड़पति बना देगा।

‘कोरोना’ वायरस का हौव्वा : पत्नी-बच्चों को न हो संक्रमण , खुद लगा ली फांसी

लॉटरी का नतीजा आने के बाद राजन को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कई बार नतीजों की जांच कर खुद को आश्वस्त किया कि उनके टिकट का नंबर सही है। राजन ने कहा कि लॉटरी टिकट बैंक में जमा करने से पहले उन्होंने परिणाम की कई बार जांच की।

जरूरतमंदों के लिए कुछ करना चाहते हैं राजन

राजन ने कहा कि वह लॉटरी से मिलने वाले पैसों से गरीब और जरूरतमंद लोगों का भला करना चाहते हैं। उनके ऊपर कुछ देनदारियां भी हैं जिन्हें वे उतारना चाहते हैं। राजन ने कहा कि वह इस राशि को जरूरी काम में लगाएंगे क्योंकि वह जानते हैं कि पैसा कमाना आसान नहीं है।

Related Post

कार्तिक आर्यन

होली के रंगो के बीच भूल भुलैया 2 की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे कार्तिक आर्यन

Posted by - March 9, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों सभी के जुबान पर सुपरस्टार कार्तिक आर्यन का नाम जोरों से झाया हुआ हैं। जिन्होने अपनी…

डेविड हेडिसन का 92 साल की उम्र में निधन, जेम्स बॉन्ड सीरीज में कर चुके काम

Posted by - July 23, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। जेम्स बॉन्ड की दो फिल्मों में फेलिक्स लेटर का किरदार निभाने वाले एक्टर डेविड हेडिसन का निधन हो…