केरल में सामने आया ZIKA VIRUS का पहला केस 24 साल की गर्भवती महिला संक्रमित

769 0

कोरोना संकट के बीच केरल में जीका वायरस (Zika Virus) का पहला मामला सामने आया है। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से 24 साल की एक गर्भवती महिला संक्रमित मिली है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। बताया गया है क‍ि संक्रमि‍त मह‍िला की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं है लेकिन उनका घर तमिलनाडु सीमा पर है। एक हफ्ते पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। जीका वायरस से संक्रमित होने के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं, जैसे, बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द।

जॉर्ज ने बताया कि तिरुवनंतपुरम में इस वायरस के 13 संदिग्ध मामले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से पुष्टि का इंतजार कर रही है। मंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम से 19 सैंपल्‍स भेजे गए हैं जिनमें डॉक्टर समेत 13 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इन सभी के जीका वायरस से संक्रमित होने का शक है। बताया गया क‍ि जीका वायरस से संक्रम‍ित महिला तिरुवनंतपुरम के पारसलेन की रहने वाली है। उनका यहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने सात जुलाई को बच्चे को जन्म दिया है।

महिला को बुखार, सिर दर्द और शरीर पर लाल निशान पड़ने की वजह से 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में की गई जांच से उनके जीका से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और सैंपल को पुणे के एनआईवी में भेजा गया। महिला की स्थिति संतोषजनक है।

सरकार ने प्रेस र‍िलीज जारी कर बताया है कि मह‍िला की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं है लेकिन उनका घर तमिलनाडु सीमा पर है। एक हफ्ते पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। जीका वायरस से संक्रमित होने के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं, जैसे, बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द।

Related Post

DM Savin Bansal

दुर्गम पगंडंडी नापते डीएम, जनता में जगा रहे सरकार, प्रशासन के प्रति विश्वास

Posted by - May 15, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिाकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) दुरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर में माध्यम…
President Murmu

जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति ने किया अवलोकन

Posted by - February 7, 2026 0
रायपुर। बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने आज बस्तर की माटी…