KBC 12: IPS अधिकारी मोहिता शर्मा होगी शो की अगली करोड़पति

2866 0

महिला डेस्क.   दिल्ली की नाजिया नसीम के एक करोड़ रुपये जीतने के महज एक हफ्ते के अंदर ही कौन बनेगा करोड़पति 12 को अपना दूसरा करोड़पति मिल गया है. सोशल मीडिया पर शो के रिलीज हुए एक प्रोमों में आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा 1 करोड़ रुपए जीतते हुए नजर आ रही हैं.  IPS अफसर के रूप में देश की हिफाजत करने वाली मोहिता शर्मा प्रोमों में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर विराजमान है और अमिताभ उनसे एक करोड़ का सवाल पूछ रहे होते हैं.

महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, जनवरी-फरवरी में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर

शो के प्रोमों में ये भी दिखाया गया है कि सवाल का सही जवाब देकर मोहिता शो की दूसरी करोड़पति बन जाती है और 7 करोड़ के सवाल तक भी पहुंच जाती हैं. 16वां सवाल 7 करोड़ रुपये का है. अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि बहुत कम लोगों को इस सवाल का जवाब पता होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अमिताभ से बातचीत के दौरान मोहिता कहती हैं- चाहे जो मर्जी धनराशि जीतकर जाऊं लेकिन जब रात को सोऊं तो ये लगे कि बढ़िया खेली. हालांकि देखना ये होगा कि 1 करोड़ जीतने के बाद अब वो 7 करोड़ की भारी धनराशी भी जीत पाएंगी या नही. जोकि एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चल पाएगा.

31 वर्षीय मोहिता शर्मा यूं तो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा सब दिल्ली से हुई. मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस अफसर हैं वह जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं. इससे पहले वह भारतीय निर्वाचन आयोग में भी सेवा दे चुकी हैं. साथ ही उन्होंने इंजीनियरिंग की भी पढाई की है.

Related Post

लखीमपुर हिंसा: पीड़ित परिवारों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, मांगी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

Posted by - October 5, 2021 0
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुए बवाल में मारे गए 4 किसानों में से 2 किसानों…
बीजेपी विधायक देंगे समर्थन

कमलनाथ के मंत्री बोले- सदन में साबित करेंगे बहुमत, बीजेपी विधायक देंगे समर्थन

Posted by - March 15, 2020 0
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के कमलनाथ सरकार को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने के निर्देश दिया है।…
cm yogi

राष्ट्र नायकों के प्रति सम्मान का भाव हमें निरंतर एक नई प्रेरणा प्रदान करता है: सीएम योगी

Posted by - October 31, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पहले की सरकारों में कुछ लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर की मां को दी श्रद्धांजलि

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कैबिनेट में अपने सहयोगी ओमप्रकाश राजभर…