Karthik Aryan

कार्तिक बोले-शाहरुख से मेरी कोई तुलना नहीं, लेकिन ऐसी तारीफ सम्मान की बात

853 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आजकल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने कार्तिक की तुलना शाहरुख खान से की गई है। डायरेक्टर ने कार्तिक की मेहनत, समर्पण और हेल्पिंग नेचर की जमकर तारीफ की है। 2009 में बनी रोमांटिक फिल्म लव आजकल पर आधार इस फिल्म को इम्तियाज अली ने इसी नाम से बनाया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और साराअली खान ने मुख्य भूमिका निभायी है।

कार्तिक ने शाहरुख खान से तुलना पर कहा कि उनके और किंग ऑफ रोमांस के बीच कोई तुलना नहीं

वहीं फिल्म के प्रचार के प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने शाहरुख खान से तुलना पर कहा कि उनके और किंग ऑफ रोमांस के बीच कोई तुलना नहीं हैं और न ही वह खुद को उनके बराबर समझते हैं। उन्होंने कहा कि शाहरुख के साथ काम चुके इम्तियाज अली द्वारा उनकी प्रसंशा करना उनके लिए सम्मान की बात है।

फिल्म थप्पड़ के ट्रेलर को यूट्यूब से हटाने की अपील क्यूं कर रही हैं तापसी पन्‍नू ? 

फिल्म में रोल देने के लिए कार्तिक ने इम्तियाज को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में वह रोमांस करने वाले दो किरदारों को निभा रहे हैं। बता दें कि इम्तियाज अली ने 2009 में लव आजकल नाम से एक रोमांटिक फिल्म बनाई थी।

पति से अलग होने पर दीया मिर्जा बोलीं- वह इस दुख से निपटने में समक्ष 

फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में कलाकारों के बीच लंदन में रहने के दौरान एक दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म में दोनों किरदार साथ वक्त को बिताना चाहते हैं, लेकिन शादी नहीं करना चाहते हैं।

Related Post

BJP

लोकसभा चुनाव: बीजेपी के लिए इस प्रत्याशी का नाम बना टेंशन, चुनाव अयोग को अर्जी

Posted by - May 3, 2019 0
गुरदासपुर। बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल के नाम को लेकर पार्टी के लिए उलझन पैदा हो गई है, इसलिए चुनाव आयोग…
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Posted by - March 30, 2021 0
विभूतिखण्ड क्षेत्र में विराजखण्ड स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक के पास से निकले। झाड़ियों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर विभूतिखण्ड पुलिस पहुंची। आस पड़ोस के लोगों की मदद से महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। शिनाख़्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला विक्षिप्त बताई जा रही है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। वहीं, प्रयत्क्षदर्शियों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो शहरी और ग्रामीण इलाकों समेत आस पड़ोस के जनपदों के थानों में भेजी गई है। हाल में थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत उनके परिवारीजनों को सूचना दी जा रही।इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं,72 घण्टे तक शव को मच्युर्री में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर 72 घण्टे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस उनका अंतिम संस्कार कराएगी।…