करीना ने शेयर किया सैफ की अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ का पोस्टर

1076 0

मनोरंजन डेस्क.    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं. आज ही करीना कपूर ने पति सैफ अली खान की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम स्टारर फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म का पोस्टर काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है जिसपर “आत्मा निर्भय भारत” लिखा हुआ है.

बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन, पूजा भट्ट ने दी जानकारी

करीना कपूर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नया नॉर्मल पैरानॉर्मल है.”  “गुड लक गाइज… किल इट”.

भूत पुलिस

इस पोस्ट में करीना ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को टैग किया है जिसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, यामी गौतम और जावेद जाफरी जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

भूत पुलिस की टीम ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू की है. इस समय डलहौजी में शूटिंग हो रही है. शूटिंग शुरू होने से भूत पुलिस के डायरेक्टर पवन किरपलानी और प्रोड्यूसर रमेश तोरानी और अक्षई पुरी के साथ फोटो सामने आई थी. फोटो में सभी लोग चार्टेड प्लेन के बाहर मास्क लगाए खड़े थे.

बता दे कि पिछले साल फिल्म भूत पुलिस का फर्स्ट पोस्टर जारी हुआ था जिसमें सैफ अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल नजर आ रहे थे. लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म की शूटिंग टल गई और इसकी स्टार कास्ट में भी बदलाव हुआ है.  ये फिल्म अगले साल रिलीज होने की पूरी सम्भावना है.

करीना कपूर भी जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. खबर है की करीना आमिर खान  के साथ उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा ‘ में नजर आएंगी. आमिर के साथ उनकी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है.

Related Post

पीएम मोदी

Fani Cyclone से प्रभावित राज्यों के संपर्क में केंद्र, पहले ही जारी की राहत राशि

Posted by - May 3, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार Fani Cyclone से प्रभावित राज्यों के साथ संपर्क…
Raju Srivastava

नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Posted by - September 21, 2022 0
नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में बुधवार सुबह…
Preity Zinta

प्रीति जिंटा ने फिल्म ‘नो मीन्स नो’ को बताया अमेजिंग, 22 मार्च को रिलीज होगी

Posted by - January 12, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta)  ने ध्रुव वर्मा की आने वाली फिल्म ‘नो मीन्स नो’ की टीम को…