Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर

885 0
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा की। तस्वीर में करीना ने बेटे को हाथ में ले रखा है। तस्वीर में बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। अदाकारा करीना कपूर खान ने सोमवार को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा की।

अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएं ना कर सकें। मेरे प्रियजनों को महिला दिवस की बधाई।’ तस्वीर में करीना ने बेटे को हाथ में ले रखा है। तस्वीर में बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

गौरतलब है कि 21 फरवरी को करीना (Kareena Kapoor) ने ब्रिज कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। सैफ-करीना को पहले से ही 4 साल का बेटा है। यह दूसरी बार है जब दोनों माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल अगस्त में अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

Related Post

केदारनाथ का ओपनिंग वीकेंड,3 दिनों में फिल्म को आगे बढ़ने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी

Posted by - December 11, 2018 0
मुंबई। फिल्म केदारनाथ भले ही उत्तराखंड में बैन हो गई हो लेकिन उसका ओपनिंग वीकेंड औसत रहा। फिल्म ने ओपनिंग…
'next inning' from Amul on Dhoni's retirement

देखिए धोनी के रिटायमेंट पर अमूल से लेकर गूगल ने कैसे दी ‘नेक्स्ट इनिंग’ की शुभकामनाएं

Posted by - August 16, 2020 0
नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी ने कल रात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद देशभर में उनके प्रशंसक…