Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर

884 0
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा की। तस्वीर में करीना ने बेटे को हाथ में ले रखा है। तस्वीर में बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। अदाकारा करीना कपूर खान ने सोमवार को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा की।

अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएं ना कर सकें। मेरे प्रियजनों को महिला दिवस की बधाई।’ तस्वीर में करीना ने बेटे को हाथ में ले रखा है। तस्वीर में बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

गौरतलब है कि 21 फरवरी को करीना (Kareena Kapoor) ने ब्रिज कैंडी अस्पताल में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। सैफ-करीना को पहले से ही 4 साल का बेटा है। यह दूसरी बार है जब दोनों माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल अगस्त में अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

Related Post

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित ‘फाइंडिंग अनामिका’ से करने जा रही हैं OTT डेब्यू

Posted by - March 4, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ से अपना ओटीटी डेब्यू करने…
AMITABH BACCHAN

FIAF अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने अमिताभ बच्चन

Posted by - March 20, 2021 0
मुंबई। अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स अवॉर्ड्स (FIAF) से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार…