Krishna

ये कांवड़िया, शिक्षक से बनीं मां कृष्णा बम, पुलिस का घेरा रहता मौजूद

587 0

देवघर: भगवान भोलेनाथ को प्रिय सोमवार को तो श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ता है वहीं सावन के महीने में शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। झारखंड के देवघर में बाबा वैद्यनाथ के दरबार में भी भक्तों का भीड़ देखने को मिलती है। बिहार की मुजफ्फरपुर की रहने वाली शिक्षिका कृष्णा रानी उर्फ मां कृष्णा (Krishna) बम 68 साल की है। वो हर रविवार को सुल्तानगंज से जल उठाती हैं और झारखंड के देवघर के लिए रवाना हो जाती हैं। कृष्णा बम 108 किलोमीटर के मुश्किल भरे रास्ते को 15 से18 घंटे में पूरा कर लेती हैं। इनके साथ पूरे यात्रा के दौरान पुलिस का घेरा भी मौजूद रहता है।

कृष्णा बम जब सावन के महीने में देवघर के लिए निकलती हैं तो उन्हें देखने और उनसे आर्शीवाद लेने के लिए रास्ते में हजारों लोग कतार में लगे रहते हैं। वे सावन के हर सोमवार को सुल्तानगंज से डाक बम के रूप में देवघर पहुंचती हैं और बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करती हैं।

बता दें कि सामान्य कांवड़िए कांवड़ यात्रा के दौरान जहां चाहे रुककर आराम कर सकते हैं। आराम करने के लिए कई जगह पंडाल लगे होते हैं, जहां वह विश्राम करके फिर से यात्रा को शुरू करते हैं। लेकिन डाक कांवड़िए कांवड़ यात्रा की शुरूआत से शिव के जलाभिषेक तक बिना रुके लगातार चलते रहते हैं। उनके लिए मंदिरों में विशेष तरह के इंतजाम भी किए से जाते हैं। जब वो आते हैं हर कोई उनके लिए रास्ता बनाता है। ताकि शिवलिंग तक बिना रुके वह चलते रहें।

बंदरों ने 4 महीने के मासूम को पिता के हाथ से छीनकर छत से फेंका

Related Post

किसानों ने बोला हल्‍ला,अपनी नाकामियों से दीवालिया हो चुकी सरकार भरपाई के लिए ईंधन के दाम बढ़ा रही

Posted by - July 9, 2021 0
केंद्र के विवादित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सात महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब महंगाई के खिलाफ…
Dharmendra Pradhan

केंद्रीय मंत्री ने किया पीएम श्री योजना का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ के 211 स्कूल होंगे अपग्रेड

Posted by - February 19, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री…
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66th National Film Award: नहीं शामिल हो सके अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर दी जानकारी

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सामारोह का आगाज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका हैं। जो आज सोमवार…