कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई मामले में अल्पसंख्यक आयोग सख्त, कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

564 0

यूपी के कानपुर में एक मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला देशव्यापी बन चुका है, अल्पसंख्यक आयोग ने सख्ती दिखाते हुए कमिश्नर को तलब किया है। अल्पसंख्यक आयोग ने कानपुर पुलिस के कमिश्नर को नोटिस जारी करते हुए 72 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। अल्पसंख्यक आयोग ने कमिश्नर को निर्देश देते हुए कहा- आगे ऐसी कोई घटना न हो इसका इंतजाम किया जाए, आरोपियों पर क्या कार्रवाई हुई इसे भी पूछा गया है।

आयोग ने पूछा है कि जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवक की पिटाई हो रही थी उन पुलिसकर्मियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है। बता दें कि तीन दिन पहले एक मुस्लिम युवक को बजरंग दल के गुण्डों ने जय श्रीराम बुलवाते हुए पीटा, उसकी बेटी सीखती रही पर उसे पीटा जाता रहा।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कानपुर पुलिस की भूमिका को लेकर भी सख्त रूप इख्तियार किया है । आयोग ने वायरल विडियो का संज्ञान लेते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पूछा है कि पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की है ? कितने आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और किन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है?

आयोग ने पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल खड़े किया है।  आयोग ने पूछा है कि पीड़ित अफसार की पिटाई पुलिस की मौजूदगी में हुई है। ऐसे में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई हुई है। घटनास्थल पर पीड़ित अफसार की बच्ची के बाल अधिकार का भी हनन हुआ है। इस वाक्य पर क्या कार्रवाई हुई है. क्या पूरे घटनाक्रम में बच्ची के बयान दर्ज किए गए हैं ?

जहां मंदिर उसके 5 किमी दायरे में नहीं बिकेगा बीफ, असम सरकार ने पास किया मवेशी संरक्षण बिल

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने कहा है कि कानपुर में कल हुई घटना का आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया है।  पूरे घटनाक्रम को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नर को नोटिस भी जारी किया है। ऐसी घटनाओं को लेेकर आयोग चिंतित है। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए पुलिस को सख्त हिदायत दी है।

Related Post

cm yogi

अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल: मुख्यमंत्री

Posted by - December 20, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 25 दिसंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Daughters of the state are getting skilled

नवरात्रि स्पेशल (शिक्षा): शिक्षित ही नहीं स्किल्ड भी हो रहीं प्रदेश की बेटियां

Posted by - March 26, 2023 0
लखनऊ। पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया। भारत में शिक्षा के प्रचार और प्रसार के साथ देश की तरक्की को जोड़ने…
tourist train

रोमांच के हैं शौकीन, तो देश में पहली बार यूपी के जंगलों में शुरू हो चुकी है विस्टाडोम ट्रेन सेवा

Posted by - May 17, 2025 0
लखनऊ:  योगी सरकार ने प्रदेश में इको टूरिज्म और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम…
Tiger friends

धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में अब पर्यटकों को मिलेगा जंगल सफारी का आनंद

Posted by - May 25, 2022 0
वाराणसी। तथागत की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ के करीब  गौतम बुद्ध इको पार्क विकसित किया जाएगा। हरहुआ के पास उंदी…
cm yogi

राष्ट्र की संस्कृति समाप्त हो जाए तो वह अपनी एकात्मता व पहचान को खो देता हैः मुख्यमंत्री

Posted by - December 4, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह-2025 के शुभारंभ अवसर पर स्वदेश,…