Kanpur

कानपुर हिंसा पर बोले इंस्पेक्टर- शेर हैं बिल्ली नहीं, यूपी है दिल्ली नहीं…

505 0

उन्नाव: उन्नाव (Unnao) जिले में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय ने अब कानपुर (Kanpur) के उपद्रवियों को अपनी कविता से आईना दिखाया है। कानपुर (Kanpur) में बीते 3 जून को हुए बवाल के बाद प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था कविता के जरिये इंस्पेक्टर (Inspector) धर्मराज उपाध्याय कुछ यूं बयान करते हैं- पकड़-पकड़ कर हवालात में ठेले जाएंगे, दंगा करने वाले पल भर रेले जाएंगे। इसके बाद लिखा- ‘शेर है यह शेर…बिल्ली नहीं है, उत्तर प्रदेश है यह दिल्ली नहीं है।

गुंडे और गुंडों के सभी झमेले जाएंगे, दंगा करने वाले पल भर रेले जाएंगे। बुरा किया तो अच्छा अब अंजाम नहीं मिलने वाला, जो बबूल बोये हो तो तुमको आम नहीं मिलने वाला। खेल जो तुमने खेला वही खेले जाएंगे, दंगा करने वाले पल भर रेले जाएंगे। उन्नाव में तैनात 2001 बैच के इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इनका एक यूट्यूब चैनल भी है जो धर्मराज उपाध्याय का विषय के नाम से है। इसपर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि कानपुर हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 36 उपद्रवियोंकी शिनाख्त की है। पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें कानपुर हिंसा का मास्‍टरमाइंड जफर हयात हाशमी के अलावा जावेद अहमद खान, मोहम्‍मद राहिल और मोहम्‍मद सुफियान अहम नाम शामिल हैं।

कुतुब मीनार की मस्जिद में नमाज पर लगी रहेगी रोक, HC ने…

जबकि सपा नेता का नाम लिस्‍ट में पांचवें नंबर पर है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी ने पूछताछ में बताया है कि जानबूझकर 3 जून की तारीख तय की गई थी ताकि देश को संदेश दिया जा सके। उसका कहना था कि वह अपने मकसद में कामयाब रहा है।

सामान्य व्यक्ति का राष्ट्रपति बनना लोकतंत्र की खूबसूरती: सीएम योगी

Related Post

cm yogi

जापान दौरे के पहले दिन लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - February 25, 2026 0
जापान/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जापान दौरे (Japan Tour) के पहले दिन औद्योगिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति…
KGBV

KGBV की बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार कर रही योगी सरकार

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ, 06 नवंबर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को मुख्यधारा…
AK Sharma

जो अपने राष्ट्र, अपनी विरासत पर गर्व करना नही जानता है वह विकास नही कर सकता: एके शर्मा

Posted by - October 27, 2023 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  के मुख्य अतिथि…
CM Yogi

विदेशी आक्रांता के महिमामंडन का मतलब देशद्रोह, आज के भारत को ऐसे देशद्रोही स्वीकार नहींः सीएम योगी

Posted by - March 20, 2025 0
बहराइच/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को बहराइच में विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वालों को देशद्रोही करार…
Electricity

दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। त्योहारों पर प्रदेश के आम नागरिकों को निर्बाध विद्युत (Electricity) आपूर्ति के अपने वादे को निभाते हुए योगी सरकार…