CM Yogi congratulated on National Technology Day

सीएम योगी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की वैज्ञानिकों को दी बधाई

344 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस ( National Technology Day) के अवसर पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भारत को आधुनिक, विकसित एवं सशक्त बनाने में जुटे सभी वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ ( National Technology Day) की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1998 में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर भारत ने अपने अतुल्य सामर्थ्य, शक्ति व तकनीकी क्रांति के नव युग का सूत्रपात किया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेश के समस्त वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाती थी सपा: योगी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि देश के समस्त वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस ( National Technology Day) की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज के दिन ही 1998 में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने सफल पोखरण परमाणु परीक्षण कर संसार को हतप्रभ किया था।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर लिखा कि विज्ञान एवं तकनीकी जगत के विशेषज्ञों सहित प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Post

Regional Driving Training Centre

यूपी के 15 जनपदों में रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना पर जोर

Posted by - April 15, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (आरडीटीसी) (Regional Driving Training Centre) की स्थापना…
cm yogi

डबल इंजन की सरकार ने इंसेफेलाइटिस से होने वाली मृत्यु दर को शून्य तक पहुंचाया: सीएम योगी

Posted by - September 15, 2022 0
लखनऊ। भारत को पीएम मोदी के आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करना है तो इसकी नींव को आत्मनिर्भर बनाना होगा।…
Power Supply

भीषण गर्मी में भी प्रदेश को निर्बाध बिजली, योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से व्यवस्था सुचारु

Posted by - May 23, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच योगी सरकार प्रदेशवासियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार निर्बाध…